इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है आग में झुलसे लोगों को.
यह हादसा कटघोरा थाना क्षेत्र में हुआ. यहां के घरी पखना के भाटापारा में अघन सिंह रहते हैं. उनके घर से लगी हुई है उनकी किराने की दुकान. शनिवार देर रात अघन सिंह की दुकान में आग लग गई.
कोरबा. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के कोरबा (Korba) में बीती रात एक किराना दुकान (grocery store) में आग लग (fire breaks) गई. इस आग को बुझाने की कोशिश में पूरा परिवार झुलस गया. बाद में फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और उन्होंने इस आग को काबू में किया. बताया जाता है कि यह हादसा कटघोरा थाना क्षेत्र में हुआ. यहां के घरी पखना के भाटापारा में अघन सिंह रहते हैं. उनके घर से लगी हुई है उनकी किराने की दुकान. पूरे इलाके में लॉकडाउन लगे होने की वजह से फिलहाल उनकी दुकान बंद रह रही थी. शनिवार देर रात अघन सिंह की दुकान में आग लग गई. सबसे पहले पत्नी ने देखा धुआं देर रात जब दुकान में आग लगी तो सबसे पहले अघन सिंह की पत्नी ने छत की बाईं ओर से धुआं निकलते देखा. उसने तुरंत दुकान का दरवाजा खोला तो देखा कि अंदर रखा सामान जल रहा है. तब उन्होंने पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की. लेकिन इसी दौरान उनकी साड़ी आग की चपेट में आ गई. अब तक शोर सुनकर अघन सिंह, उनका बेटा पंकज और बेटी अंजनी की नींद खुल चुकी थी. ये सभी भागकर दुकान की ओर आए. अघन सिंह ने देखा कि उनकी पत्नी की साड़ी में आग लगी है, तो वे उसे बुझाने की कोशिश करने लगे. इस बीच सारा परिवार दुकान में लगी आग बुझाने का प्रयास करता रहा. लेकिन आग बुझाने के इस क्रम में यह परिवार गंभीर रूप से झुलस गया. पड़ोसियों ने किया फायर ब्रिगेड को फोनइस बीच आसपास के लोग भी जाग गए थे. उन्होंने दुकान को जलता देख 112 नंबर पर डायल कर आग लगने की सूचना दी. थोड़ी देर बाद नगर पालिका से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंचीं और उन्होंने आग पर काबू पाया. जब तक आग बुझाई गई, उस बीच दुकान के भीतर रखा सारा माल खाक हो चुका था. इधर, गंभीर रूप से झुलसे घर के लोगों को पुलिसकर्मियों ने कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है. आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से दुकान में आग लगी.