छत्तीसगढ़ के ग्रामीणों के बीच पसरी अफवाह, वैक्सीन लगवाने से हो जाती है मौत

वैक्सीनेशन का विरोध करती छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाएं.

वैक्सीनेशन का विरोध करती छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाएं.

इस मुद्दे पर भाजपा का कहना है कि ये अफवाहें कांग्रेस ही फैला रही है क्योंकि वह वैक्सीनेशन के मामले में फेल है, जबकि कांग्रेस का आरोप है कि केंद्र की साख बचाने के लिए यह काम भाजपा कार्यकर्ताओं का है.

रायपुर. छत्तीसगढ़ के ग्रामीण इलाकों में वैक्सीन को लेकर अफवाह फैली हुई है. ग्रामीण कह रहे हैं कि वैक्सीन लगवाने से मौत हो जाएगी, इसलिए वे वैक्सीन लगवाने से इनकार कर रहे हैं. इनके बीच यह भी अफवाह फैली है कि मौत के बाद डॉक्टर आंखें और किडनी निकाल ले रहे हैं. ग्रामीणों के बयान के कई वीडियो इन दिनों वायरल हुए हैं. ये वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार पर वैक्सिनेशन में फेल होने का आरोप लगाया है तो वही इस मामले में कांग्रेस का कहना है कि केंद्र की भाजपा सरकार उन्हें वैक्सिनेशन की आपूर्ति नहीं कर पा रही और अपनी नाकामी छुपाने के लिए भाजपा ही इस तरह की अफवाहें ग्रामीण क्षेत्रों में फैला रही है. भीख मांगर खा लेंगे, लेकिन वैक्सीन नहीं लगवाएंगे छत्तीसगढ़ में यह भ्रम लोगों में इस तरह फैल चुका है कि गांव के कोटवार, जिनपर सभी सरकारी योजनाओं की जानकारी हर घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी है, ने इन महिलाओ से वैक्सीनेशन लगवाने को कहा तो महिलाएं उससे लड़ने पर उतारू हो गईं. वायरल हुए एक दूसरे वीडियो में एक महिला कह रही है कि सरकार पहले उनके बच्चों के भरण-पोषण, उनकी पढ़ाई-लिखाई की बात लिखकर दे, तभी वह वैक्सीनेशन करवाएगी. यह महिला अंत्योदय कार्ड धारक है. उसने कहा कि वैक्सीन लगवाने से अगर उसकी मौत हो गई तो उसके बच्चों का कौन ध्यान रखेगी. महिला ने यह भी कहा कि अगर वैक्सीन नहीं लगवाने पर उसे सरकार से मिलनेवाला मुफ्त अनाज बंद भी कर दिया गया तो वह भीख मांगकर खा लेगी, लेकिन मरने के लिए वैक्सीन नहीं लगवाएगी. भाजपा ने लगाया कांग्रेस पर आरोपइस मुद्दे पर छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार भाजपा के निशाने पर है. पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह का कहना है कि सरकार वैक्सिनेशन में फेल है. लोगों में वैक्सीनेशन को लेकर अफवाह फैल रही है और मुख्यमंत्री से लेकर कोई मंत्री तक इसका खंडन नहीं कर रहा है. सरकार के पास कोई कार्ययोजना नहीं है. कांग्रेस के निशाने पर है भाजपा छत्तीसगढ़ के ग्रामीण इलाकों में फैल रही इस तरह की अफवाह को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर आरोप लगाया है. कांग्रेस के प्रवक्ता अजय साहु का कहना है कि भाजपा की केंद्र सरकार राज्य को वैक्सीन नहीं भेज पा रही है. इसलिए अपनी नाकामी छुपाने के लिए भाजपा के कार्यकर्ता गांवों में इस तरह की अफवाह फैला रहे हैं. छत्तीसगढ़ ने वैक्सीनेशन में बेहद अच्छा काम किया है और वह सबसे ज्यादा वैक्सिनेशन करनेवाले राज्यों में शामिल है.






Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here