टेप से चिपका ऑक्सीजन मास्क लगाए मरीज़.
राज्य में पहले ही स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर संकट है और उस पर लापरवाही का उदाहरण यह है कि राजनांदगांव के मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीज़ों को जो ऑक्सीजन मास्क लगाए गए, वो जगह जगह से टेप से चिपके मिले.
राजनांदगांव के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लीकेज मास्क मरीज़ों को लगाए गए.
इस मामले में अस्पताल के सहायक अधीक्षक डॉ. सीएस मोहबे से बात की गई तो उनका कहना था ‘स्थानीय अखबारों से पता चला कि मास्क में लीकेज की समस्या है. हमने संबंधित कंपनी से शिकायत की है. ऑक्सीजन मास्क में टेप लगाकर चलाया जा रहा है, लेकिन इससे पेशेंट की जान को कोई खतरा नहीं है. इससे सिलेंडर का लोड बढ़ रहा है लेकिन पेशेंट को पर्याप्त ऑक्सीजन मिल रही है.’

