Car catches fire as smoking driver uses hand sanitizer in America| Smoking के दौरान Hand Sanitizer का इस्तेमाल पड़ा भारी, कार बन गई आग का गोला; मुश्किल से बची Driver की जान

न्यूयॉर्क: कोरोना (Coronavirus) काल में हैंड सैनिटाइजर (Hand Sanitizer) का इस्तेमाल काफी बढ़ गया है. मास्क (Mask) और सैनिटाइजर कोरोना से जंग में अहम हथियार हैं, लेकिन सामान्य हथियारों की तरह इनके इस्तेमाल में भी सावधानी की जरूरत है वरना अंजाम काफी बुरा हो सकता है. अमेरिका (America) में एक शख्स को अपनी लापरवाही की वजह से अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. इस शख्स ने सिगरेट पीते हुए सैनिटाइजर का इस्तेमाल किया था, जिसकी वजह से कार में आग लग गई.

घटना का Video आया सामने

अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क पोस्ट की खबर के अनुसार, यह घटना मैरीलेंड (Maryland) हाईवे के नजदीक उस समय हुई जब एक ड्राइवर ने स्मोकिंग करते समय हैंड सैनिटाइजर से अपने हाथ साफ किए. इस घटना का एक वीडियो (Video) भी सामने आया है, जिसमें कार जलती दिख रही है. ड्राइवर ने जैसे ही सैनिटाइजर स्प्रे किया आग लग गई और देखते ही देखते उसने विकराल रूप धारण कर लिया.  

ये भी पढ़ें -Corona से जंग में बड़ी सफलता का दावा: Scientists ने विकसित की ऐसी तकनीक, जो Virus को 99.9% तक कर सकती है खत्म

बुरी तरह झुलस गया Driver

मोंटगोमरी काउंटी फायर एंड रेस्क्यू सर्विस ने किसी तरह आग पर काबू किया, लेकिन तब तक कार काफी ज्यादा जल चुकी थी. ड्राइवर को भी वक्त रहते जलती कार से निकाल लिया गया. हालांकि, वह बुरी तरह झुलस गया है और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. रिपोर्ट के अनुसार, ड्राइवर फेडरल प्लाजा शॉपिंग सेंटर गया था. यहां पार्किंग में कार लगाने के बाद उसने स्मोकिंग करते-करते सैनिटाइजर से हाथ साफ करने का प्रयास किया, तभी आग लग गई. 

Texas में भी हुआ था हादसा

मोंटगोमरी काउंटी फायर एंड रेस्क्यू सर्विस के अधिकारियों ने बताया कि आग के आसपास हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करना खुद खतरे को आमंत्रित करने जैसा है, क्योंकि उसमें काफी मात्रा में एल्कोहल होता है. अधिकारियों ने कहा कि यदि ड्राइवर को बाहर निकालने में थोड़ी भी देर हो जाती, तो उसकी जान भी जा सकती थी. हालांकि, अभी भी उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है. हादसे में वह बुरी तरह जल गया है.  गौरतलब है कि कुछ वक्त पहले टेक्सास (Texas) में एक महिला ने हाथों पर सैनिटाइजर लगाने के बाद मोमबत्ती जलाई दी थी, जिससे वह झुलस गई थी.

 




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here