Oxygen rich foods: ब्लड में ऑक्सीजन की कमी को पूरा करेंगे ये 8 फूड, अपनी डाइट में जल्‍द करें शामिल – top 8 foods rich in oxygen to add in you diet to maintain blood oxygen level

कोरोना वायरस से संक्रमित ज्यादातर लोगों में ऑक्सीजन की कमी देखी जा रही है। हालात ज्यादा बदतर न हों, इसके लिए ऐसा तरीका तलाशा जाए, जिससे ब्लड में ऑक्सीजन की कमी को पूरा किया जा सके। विशेषज्ञों के मुताबिक, इन परिस्थितियों में ऑक्सीजन युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करना बेहतर विकल्प है।

अगर आप अपने खून में ऑक्सीजन का स्तर बढ़ाने के लिए कोई डाइट प्लान बना रहे हैं, तो ध्यान रखें कि आपके भोजन में 80 प्रतिशत अल्कलाइन से भरपूर खाद्य पदार्थ हों। यह आपके रक्त में ऑक्सीजन का स्तर बढ़ाने में बहुत मदद करेंगे। विशेषज्ञों की मानें, तो इनसे मिलने वाली ऑक्सीजन प्राप्त करने के बाद आप पहले से कहीं ज्यादा तरोताजा और स्वस्थ महसूस कर सकते हैं। ब्लड में ऑक्सीजन की आपूर्ति को बढ़ाने के लिए आपको अपने आहार में कौन से खाद्य पदार्थ शामिल करने चाहिए, जानने के लिए पढ़ें हमारा ये आर्टिकल।
(फोटो साभार: istock by getty images)

​अल्कलाइन युक्त आहार

  • रक्तप्रवाह में ऑक्सीजन के स्तर को बढ़ाता है।
  • लैक्टिक एसिड के निर्माण को रोकता है।
  • यह आपके शरीर में विभिन्न कार्यों को प्रोत्साहित करने में मदद करता है।
  • शरीर के पीएच लेवल को सामान्य रखने में मदद करता है।
  • यह आपके शरीर के अंगों को ठीक से काम करने में मददगार है।

​खूब खाएं नाशपाती, पाइनएप्पल और किशमिश

इन खाद्य पदार्थों के सेवन से ऑक्सीजन लेवल बढ़ाया जा सकता है। इन सभी खाद्य पदार्थों की पीएच वैल्यू 8.5 है। इसके साथ ही ये विटामिन ए , बी और सी के साथ एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर हैं। इनकी मदद से खून को नियंत्रित कर बदले में ब्लड प्रेशर को कम किया जा सकता है।

खाली पेट कभी नहीं लगवानी चाहिए कोविड की वैक्‍सीन, वैक्सीनेशन के पहले ध्‍यान रखें खाने-पीने से जुड़े ये नियम

​ऑक्सीजन की कमी पूरी करेगा नींबू

नींबू ऑक्सीजन युक्त भोजन में से एक है। आमतौर पर यह अम्लीय होता है, लेकिन इसके सेवन के बाद शरीर में जाकर ये अल्कलाइन में बदल जाते हैं। खांसी, सर्दी, फ्लू , हार्ट बर्न और वायरस से संबंधित बीमारियों में इसका सेवन करने पर बहुत राहत मिलती है। लिवर के लिए ये सबसे अच्छा टॉनिक माना गया है।

​तरबूज का सेवन जरूरी

तरबूज आमतौर पर सभी खाते हैं, लेकिन ज्यादातर लोग नहीं जानते कि इसे खाने से रक्त में ऑक्सीजन की कमी पूरी होती है। यह फल 9 पीएच वैल्यू के साथ सबसे ज्यादा अल्कलाइन है। इसमें मौजद फाइबर और पानी के कारण यह हल्का मूत्रवर्धक के रूप में काम करता है।

इतना ही नहीं, यह लाइकोपीन, बीटा कैरोटीन और विटामिन-सी का भी बेहतरीन स्त्रोत है। कोलन की सफाई के लिए हर व्यक्ति को इसका सेवन करना चाहिए।

तरबूज ही नहीं इसके छिलके में भी है दम, पुरुषों के लिए यूं है फायदेमंद

​आहार में शामिल करें आम-पपीता

इस ग्रुप के खाद्य पदार्थों की पीएच वैल्यू 8.5 होती है। ये दोनों ही फल किडनी की सफाई करने के लिए कारगर साबित हुए हैं। पपीता कोलन (आंत) को साफ और मल त्याग को नियंत्रित करता है। खासतौर से जब इसे कच्चा खाया जाए, तो यह आंतों से हानिकारक पदार्थों को नष्ट करने का काम करता है।

​फ्रूट जूस और कीवी खाएं

कीवी और फ्रूट जूस का सेवन तो आमतौर पर आप करते ही होंगे, लेकिन ब्लड स्ट्रीम में ऑक्सीजन के स्तर को बढ़ाने के लिए इन्हें अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। पबमेड PubMed में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, ये सभी फ्लेवेनॉइड से भरपूर हैं।

इनमें नेचुरल शुगर होती है, जो भोजन के पचने पर अम्लीय यौगिक नहीं बनाती है। इन फलों में ऐसे गुण हैं, जो अल्कलाइन के निर्माण को बढ़ावा देते हुए शरीर को ऊर्जा से भर देते हैं।
शंख बजाकर ऐसे मजबूत बनाएं फेफड़े, जानें इसके फायदों पर क्या कहता है आयुर्वेद और विज्ञान

​खुबानी का सेवन फायदेमंद

खुबानी में फाइबर भरपूर मात्रा में है, जिसकी पीएच वैल्यू 8 होती है। अच्छी बात ये है कि इसे पचाना आसान है। इनमें ऐसे बहुत से एंजाइम हैं, जिससे शरीर में हार्मोनल संतुलन बना रहता है। यदि आप रक्त में ऑक्सीजन का स्तर बढ़ाना चाहते हैं कि निश्चित रूप से खुबानी का सेवन आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।

​गाजर और खजूर का सेवन करें

ब्लड में ऑक्सीजन की कमी को पूरा करने के लिए गाजर, खजूर, किशमिश , जामुन, पके केले, गाजर, लहसुन , अजवाइन खाना चाहिए। दरअसल, इन सभी खाद्य पदार्थों में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, इसलिए ये स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद हैं। इनकी पीएच वैल्यू 8 होती है। बता दें कि खजूर, लहसुन और जामुन इन तीनों में ऐसे गुण हैं, जिससे आप अपने ब्लड प्रेशर को कंट्रोल तक कर सकते हैं।

​आहार में शिमला मिर्च करें शामिल

इसकी पीएच वैल्यू 8.5 है। विटामिन ए से भरपूर शिमला मिर्च बीमारियों और तनाव पैदा करने वाले फ्री रेडिकल्स से लड़ने में हमारी मदद करती है। इतना ही नहीं, एंटीबैक्टीरियल गुण होने की वजह से यह एंडोक्राइन सिस्टम के लिए बहुत अच्छी है।

यहां बताए गए ऑक्सीजन युक्त खाद्य पदार्थों को अपने आहार का हिस्सा बनाना चाहिए। ये आपके ब्लड में ऑक्सीजन लेवल बढ़ाने में मदद करेंगे।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here