इंग्लिश मीडियम स्कूलों में शिक्षकों सहित कई पदों पर भर्तियां, देखें डिटेल cg Raipur recruitment 2021 apply for teachers and various posts in govt english medium school / छत्तीसगढ़ के सरकारी इंग्लिश मीडियम स्कूलों में शिक्षकों सहित कई पदों पर भर्तियां, देखें डिटेल

 इंग्लिश मीडियम उत्कृष्ठ विद्यालय में विभिन्न पदों के लिए भर्तियां निकली हैं.

इंग्लिश मीडियम उत्कृष्ठ विद्यालय में विभिन्न पदों के लिए भर्तियां निकली हैं.

sarkari naukri: छत्तीसगढ़ सरकार के इंग्लिश मीडियम स्कूलों में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्तियां निकली हैं. इन पदों पर भर्तियां प्रतिनियुक्ति के आधार पर होंगी.

नई दिल्ली. छत्तीसगढ़ में सरकार द्वारा संचालित स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम उत्कृष्ठ विद्यालय में विभिन्न पदों के लिए भर्तियां निकली हैं. ये भर्तियां विभिन्न विषयों के व्याख्याता, प्रधान पाठक, शिक्षक, सहायक शिक्षक व कार्यालय कर्मचारी पदों पर होंगी. रायपुर के कलेक्टर डॉ. एस भारतीदासन द्वारा जारी भर्ती के संबंध में जारी आदेश के अनुसार ये भर्तियां प्रतिनियुक्ति के आधार पर होंगी. इन पदों के लिए छत्तीसगढ़ शासन में विभिन्न विभागों में कार्यरत नियमित शासकीय कर्मचारी आवेदन कर सकते हैं. आवेदन ऑफलाइन करने हैं. इसका प्रारूप डीईओ रायपुर की वेबसाइट http://deoraipur.com से डाउनलोड कर सकते हैं. आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 31 मई है. अभ्यर्थियों को रायपुर जिले के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय कुरा, धरसींवा, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय माना कैंप, विखं धरसींवा, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय अभनपुर, विखं अभनपुर, अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय आरंग विकास खंड आरंग, नगर माता बिन्नी बाई सोनकर अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय भाटागांव रायपुर, प्रियदर्शनी अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय नेवरा, विखं तिल्दा, पं. आरडी तिवारी अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय रायपुर, बीपी पुजारी अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय राजातालाब रायपुर और शहीद स्मारक अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय फाफाडीह स्कूलों में नियुक्त किया जाएगा. शैक्षिक योग्यता- -व्याख्याता- संबंधित विषय में पोस्ट स्नातक की डिग्री/ बीएड अंग्रेजी मीडियम से . हालांकि हिंदी और संस्कृत विषयों के व्याख्याता के लिए अंग्रेजी मीडियम आवश्यक नहीं है. लेकिन अंग्रेजी मीडियम से पढ़ाई करने वाले अभ्यर्थियों को वरीयता दी जाएगी. व्याख्याता गणित (हिंदी माध्यम) एवं व्याख्याता जीव विज्ञान (हिंदी मीडियम) के लिए हिंदी मीडियम से पढ़े हुए अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकेंगे.-प्रधान पाठक, पूर्व माध्यमिक स्कूल/प्राथमिक स्कूल – प्राथमिक, हायर सेकेंडरी, स्नातक/बीएड/डीएड अंग्रेजी माध्यम से किया हो. -शिक्षक/सहायक शिक्षक- प्राथमिक से स्नातक की डिग्री/बीएड/डीएड अंग्रेजी माध्यम से पास किया हो. -ग्रंथपाल/कंप्यूटर शिक्षक/सहायक शिक्षक, विज्ञान प्रयोगशाला- अंग्रेजी माध्यम से पढ़ने हुए अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी.
-लेखापाल/सहायक ग्रेड-02 – अंग्रेजी माध्यम से पढ़े हुए को प्राथमिकता दी जाएगी. कंप्यूटर टाइपिंग और अकाउंटिंग कार्य में दक्ष होना चाहिए. -सहायक ग्रेड-03- – अंग्रेजी माध्यम से पढ़े हुए को प्राथमिकता दी जाएगी. कंप्यूटर टाइपिंग और अकाउंटिंग कार्य में दक्ष होना चाहिए. यहां क्लिक करके नोटिफिकेशन देखने के साथ आवेदन फॉर्म भी हासिल कर सकते हैं ये भी पढ़ें- Sarkari Naukri : एक्साइज इंस्पेक्टर सहित कई पदों पर नौकरियां, देखें पूरी डिटेल Extend JAM Admission 2021 Application: जेएएम प्रवेश परीक्षा के लिए बढ़ी आवेदन की अंतिम तिथि, जानें कब तक




सभी राज्यों की बोर्ड परीक्षाओं/ प्रतियोगी परीक्षाओं, उनकी तैयारी और जॉब्स/करियर से जुड़े Job Alert, हर खबर के लिए
फॉलो करें- https://hindi.news18.com/news/career/





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here