Oxford University student union president-elect Anvee Bhutani said she felt humbled | Oxford Student Union की अध्यक्ष चुनी गईं अन्वी भूटानी, उपाध्यक्ष पद पर भी भारतीय का कब्जा

लंदन: ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के मेगडलेन कॉलेज में मानव विज्ञान की भारतीय मूल की छात्रा अन्वी भूटानी ने ऑक्सफोर्ड छात्र संघ की नयी अध्यक्ष चुने जाने के बाद छात्रों के अधिकारों के लिए लड़ने का संकल्प लिया.

छात्र संघ अध्यक्ष पद के लिए हुआ था उपचुनाव

ऑक्सफोर्ड छात्र संघ के उपचुनाव में कड़ी स्पर्धा के बाद बृहस्पतिवार रात को विजेता घोषित की गयीं अन्वी ने कहा कि वह उन्हें मिले समर्थन से अभिभूत हैं और अपने कार्यकाल को लेकर उत्साहित हैं. उन्होंने विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य तथा छात्रों की पहुंच जैसे प्रमुख क्षेत्रों के मुद्दे पर चुनाव लड़ा और उन्हें लगता है कि उपचुनाव में इसी कारण उन्हें समर्थन मिला है जिसमें अब तक सर्वाधिक मतदान हुआ है. 

इस सत्र में शीर्ष पदों पर भारतीय

भूटानी ने कहा, ‘ऑक्सफोर्ड हमेशा से श्वेत लोगों की जगह माना जाता रहा है, इसलिए इतने साल बाद भी हमें यह उपलब्धि बड़े सम्मान की तरह लगती है. मैंने कभी कल्पना नहीं की थी कि एक दिन मैं छात्र संघ अध्यक्ष बनूंगी और पूरे छात्र समुदाय का प्रतिनिधित्व करुंगी. मैं जीत से अभिभूत हूं.’ शिक्षण सत्र 2021-22 के लिए उपाध्यक्ष निर्वाचित हुईं देविका तथा ट्रस्टी निर्वाचित हुईं धिती गोयल भी भारतीय मूल की हैं. अन्वी ऑक्सफोर्ड छात्र संघ में नस्लीय जागरूकता एवं समानता अभियान की सह-अध्यक्ष एवं ऑक्सफोर्ड इंडिया सोसाइटी की अध्यक्ष भी हैं.

पाठ्यक्रम में विविधता लाने पर जोर

भूटानी ने अपने घोषणा-पत्र में ऑक्सफोर्ड जीविका वेतन को लागू करने, कल्याण सेवाओं और अनुशासनात्मक कार्रवाई को अलग करने तथा पाठ्यक्रम को और विविधतापूर्ण बनाने जैसी प्राथमिकताओं को शुमार किया था. अपने विजय घोषणा-पत्र में उन्होंने कहा, “मौजूदा मानसिक स्वास्थ्य सहायता कार्यक्रमों के लिए अधिक वित्तपोषण के वास्ते प्रचार करें, विश्वविद्यालय परामर्श सेवाओं तक अधिक पहुंच और कम प्रतीक्षा समय की दिशा में काम करें.’




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here