डॉ. मिश्रा ने दो लाख रूपए की राशि का चेक भेंट किया


डॉ. मिश्रा ने दो लाख रूपए की राशि का चेक भेंट किया


कोरोना पीड़ित परिवार की सहायता की  


भोपाल : शुक्रवार, मई 21, 2021, 20:39 IST

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने शुक्रवार को ग्राम जिगना पहुँचकर स्व. कपिल तिवारी के परिजनों को दो लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि का चेक प्रदाय किया। श्री तिवारी का कोरोना के कारण निधन हो गया था। 

डॉ. मिश्रा ने राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के तहत एक अन्य प्रकरण में श्रीमती रानी पत्नि  स्व. अमर सिंह पाल को भी 20 हजार रूपये की सहायता राशि प्रदाय की। डॉ. मिश्रा ने जनपद पंचायत दतिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को निर्देश दिए कि अन्य जिन पाँच व्यक्तियों का निधन हुआ है, उनके परिजनों को भी शीघ्रता से नियम अनुसार सहायता राशि उपलब्ध कराई जाए।


अलूने


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here