UK Museum displays Worlds largest known human poop which is 20CM long | इंग्लैंड के म्यूजियम में रखा सबसे लंबा ‘मल’, लंबाई है 20 सेमी, क्या देखना चाहेंगे?

नई दिल्ली: आपने कभी देखा है कि आपका मल कितना बड़ा होता है? यकीनन कोई इस पर ध्यान नहीं देता. लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया में ज्ञात अब तक का सबसे बड़ा मल(Poop) ब्रिटेन के एक म्यूजियम में सुरक्षित है. जिसकी लंबाई जानकर आप हैरान रह जाएंगे. 

20 सेमी है मल की लंबाई

ब्रिटेन के शोधकर्ता इस मल को लेकर नहीं, बल्कि ये मल जिसने किया. उस व्यक्ति की विशालकाय काया के बारे में जानने को उत्साहित हैं. ये मल पूरे 20 सेमी लंबा है. और 5 इंच चौड़ा. ये मल 9वीं सदी का है. ये मल जार्विक में रहने वाले किसी विशालकाय मानव का है. ये जगह अब यॉर्क नाम से जानी जाती है. 

इस मल को मिला है खास नाम

हमारी सहयोगी वेबसाइट इंडिया डॉट कॉम के मुताबिक, ऑर्कियोलॉजिस्ट्स को साल 1972 में ये मल यॉर्क के ल्यॉयड्स बैंक में मिला. इसका नाम ल्यॉयड्स बैंक कॉप्रोलाइट रखा गया है. इसे यॉर्क ऑर्कियोलॉजिकल रिसोर्स सेंटर में रखा गया है. 

विशालकाय मानव के खानपान का अंदाजा 

शोधकर्ताओं ने इस मल को त्यागने वाले विशालकाय मानव के शरीर और उसके खान पान का अंदाजा लगाने की कोशिश की है. उनका कहना है कि वो विशालकाय मानव अधिकतर मीट और आटा खाता था. हालांकि इतने बड़े मल के पीते की वजह उस व्यक्ति की खराब तबियत को बताया जा रहा है.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here