टोरंटो: शीर्ष तिब्बती बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के उत्तराधिकारी माने जाने वाले ओग्येन ट्रिनले दोर्जी (Ogyen Trinley Dorje) की बेटी है. वो अपनी बेटी के लिए पैसे भेजते हैं. ऐसा आरोप लगाया है कनाडा में रहने वाली एक नन ने, उनके कहा है कि दोर्जी के साथ उनके शादी जैसे संबंध रहे हैं और उन दोनों की एक बेटी भी है.
क्या हैं आरोप?
विक्की हुई शिन हान नाम की महिला का दावा है कि वो पूर्व नन है. उसके ओग्येन ट्रिनले दोर्जी के साथ शादी जैसे संबंध रह चुके हैं. उन्होंने इसके लिए कोर्ट केस भी किया हुआ है. शिन हान ने कहा कि वो दोर्जी से सिर्फ चार बार मिली हैं. उन्होंने कहा कि वो 2017 में बौद्ध नन बनने की ट्रेनिंग के दौरान गर्भवती हो गई थीं.
पहले भेजा करते थे बेटी के लिए मदद
शिन हान ने दावा किया है कि दोर्जी पहले उनकी बेटी के लिए मदद भेजते थे और अब तक वो 7 लाख डॉलर भेज चुके हैं. महिला अपनी बेटी की मदद के लिए केस भी कर चुकी है और अब वो दोर्जी से मदद की मांग कर रही है. हालांकि दोर्जी ने महिला के साथ किसी भी तरह के संबंध होने की बात से इनकार किया है.
जबरदस्ती बनाए थे संबंध?
सीबीसी न्यूज के मुताबिक महिला ने दावा किया है कि वो न्यू यॉर्क में थी, तब उसके साथ दोर्जी ने संबंध बनाए थे. इसके बाद वो प्रेग्नेंट हो गई थी.
भारत में रहते हैं दोर्जी
दोर्जी तिब्बत के रहने वाले हैं और भारत में रहते हैं. उन्हें दलाई लामा का उत्तराधिकारी माना जाता है. 7 साल की उम्र में उन्हें कर्मपा लामा का अवतार माना गया था. 14 साल की उम्र में वो भारत आ गए थे. कनाडाई सुप्रीम कोर्ट से जुड़े एलवुड ने कहा कि शिन हान ने कोर्ट को बताया है कि दोर्जी को शिन के गर्भवती होने की बात फोन पर बताई गई थी. वो गर्भवती होने के बाद ही कनाडा आईं थी. जिसके बाद दोर्जी की तरफ से उन्हें आर्थिक मदद भी दी जा रही थी. लेकिन अब वो उससे कोई भी रिश्ता होने से इनकार कर रहे हैं.

