पीआरए ग्रुप ने स्वास्थ्य चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नपा अध्यक्ष केके अग्रवाल के वार्ड में साधुराम प्रहलाद राय अग्रवाल हॉस्पिटल की आधार शिला रखी।
समूह के सदस्य और नगर पालिका अध्यक्ष केके अग्रवाल ने सोमवार को सर्व सुविधा युक्त एक करोड़ की लागत से बनने वाले हॉस्पिटल निर्माण का भूमिपूजन किया। समारोह में मीना अग्रवाल, कन्हैया अग्रवाल, शिव अग्रवाल, ओंकार सिंह, रामविलास अग्रवाल, जगमोहन अग्रवाल, राधेश्याम अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, बांके बिहारी अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, विनोद अग्रवाल उपस्थित रहे।
Source link

