ग्वालियर हादसे के पीड़ित परिवारों को आउटसोर्स पर नौकरी देगी नगर निगम परिषद, सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित

ग्वालियर। ग्वालियर हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों और घायलों की मदद के लिए नगर निगम परिषद ने महत्वपूर्ण फैसला लिया है। परिषद की बैठक में दिवंगतों के परिजनों और हादसे में घायल हुए लोगों को आउटसोर्स के माध्यम से नौकरी देने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया।बैठक की शुरुआत में हादसे में जान गंवाने वालों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान सभापति, पक्ष-विपक्ष के पार्षदों और नगर निगम आयुक्त ने घटना पर दुख जताया। साथ ही पीड़ित परिवारों को शासन स्तर पर हरसंभव मदद दिलाने का भरोसा दिया।परिषद की बैठक में पीड़ित परिवारों की सहायता के लिए नौकरी देने के फैसले पर सभी सदस्यों ने सहमति जताई। इसके बाद बैठक को 24 घंटे के लिए स्थगित कर दिया गया। अब परिषद की बैठक शुक्रवार को फिर से होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here