दिल्लीः बदरपुर के MLA नारायण दत्त पर हमला, टिकट बेचने का सिसोदिया पर लगाया था आरोप – Delhi election 2020 badarpur mla narayan dutt sharma allegedly attacked by unknown assailants

दिल्ली में बदरपुर विधानसभा सीट से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़े रहे नारायण दत्त शर्मा पर रात में अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया. बुधवार रात करीब 1.30 बजे उन पर हमला किया गया. वह अभी बदरपुर से विधायक हैं और पिछले चुनाव में आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव जीते थे. ये वही विधायक हैं जिन्होंने कुछ दिनों पहले मनीष सिसोदिया पर 20 करोड़ में बदरपुर की टिकट भू-माफियाओं को बेचने का आरोप लगाया था. नारायण दत्त शर्मा 2015 में आम आदमी पार्टी के टिकट से 50000 वोट से जीत कर विधायक बने थे. आम आदमी पार्टी ने इनका टिकट काटकर कांग्रेस नेता राम सिंह को दे दिया था. बताया जा रहा है कि बुधवार की आधी रात को मोलरबंद में इन पर अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here