Chhattisgarh News In Hindi : Dhamtari News – chhattisgarh news shakambhari jayanti traditional games made | शाकंभरी जयंती… पारंपरिक खेल कराए गए


जीजामगांव| कोसरिया पटेल समाज व गांव के लोगों ने करगा में मां शाकंभरी जयंती मनाई। गांव की गलियों में शोभायात्रा निकाली। महिलाओं के मनोरंजन एवं उत्साह वर्धन के लिए कुर्सी दौड़ सहित इत्यादि पारंपरिक खेल कराए गए। रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। कार्यक्रम में शेरसिंह पटेल, संतोषी साहू, बिशहत पटेल, धनेश्वर पटेल, नूतन पटेल, केदार पटेल, शंभू पटेल, घना पटेल, सन्तू पटेल, शेखर पटेल, खोमू पटेल, चन्द्रिका पटेल सहित कोसरिया पटेल समाज एवं ग्रामीणों का सहयोग रहा।

आयोजन… एक दिनी राज्यस्तरीय कबड्डी 7 को

जीजामगांव| ज्योति विवेक युवा समूह, जय मां शीतला कबड्डी टीम व ज्योति विवेक युवा मित्र मंडल एक दिवसीय राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता 7 फरवरी को करा रही है। इसमें पहला पुरस्कार 7001, दूसरा पुरस्कार 5001 व तीसरा पुरस्कार 3001 रुपए है। साथ ही साथ बेस्ट केचर, डिफेंडर, बेस्ट रेडर, बेस्ट आलराउंडर को 201 रुपए दिए जाएंगे। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य कांति अनिल सोनवानी होंगी। विशेष अतिथि पुरुषोत्तम साहू सदस्य जनपद पंचायत कुरुद होंगे। अध्यक्षता शंकरलाल नवरंत पुलिस चौकी प्रभारी बिरेझर करेंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए दीपक कुमार, तोषनारायण, युगल किशोर, मनमोहन, विक्की के पास नामांकन करा सकते हैं।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here