Chhattisgarh Theater artist protesting against Culture Department in a unique way nodark– News18 Hindi

रायपुर. छत्तीसगढ़ के थियेटर ऑर्टिस्ट (Theater Artist) एक अनोखा विरोध करने जा रहे है. जबकि उनका ये विरोध छत्तीसगढ़ संस्कृति विभाग (Chhattisgarh Culture Department) के अफसर के खिलाफ है. मजेदार बात ये है कि अफसर के कहे शब्द ‘संस्कृति विभाग तुम्हारे बाप का नहीं’के नाम से ही नाट्य समारोह का आयोजन होने जा रहा है. यह कल यानी मंगलवार से रंग मंदिर में शुरू होगा.

बहरहाल, छत्तीसगढ़ संस्कृति विभाग के संचालक आईएफएस विवेक आचार्य के खिलाफ प्रदेश के रंगकर्मी लामबंद हो गये हैं और विभाग से सहयोग मांगने गये कलाकार से हुई बदसलूकी का जवाब अनोखे तरीके से दे रहे हैं. दरअसल प्रदेश के रंगकर्मी योग मिश्रा बीते दिनों हबीब तनवीर की याद में होने जा रहे नाट्य समारोह के लिए सहयोग मांगने विभाग के संचालक विवेक आचार्य के पास गये हुए थे. इस दौरान संचालक ने सहयोग करना तो दूर उल्टे रंगकर्मियों को ही खरी-खोटी सुनाते हुए ये कह दिया गया कि संस्कृति विभाग तुम्हारे बाप का नहीं है और अब रायपुर में ‘संस्कृति विभाग तुम्हारे बाप का नहीं’ इस नाम से ही एक नाट्स समारोह होने जा रहा है. 1 सिंतबर से ये नाट्य समारोह रंगमंदिर में शुरू होने जा रहा है.

ये भी पढ़ें- Chhattisgarh News: कम बारिश ने बढ़ाई छत्तीसगढ़ सरकार की टेंशन, 46 डेम में से सिर्फ 4 ही 100% भरे

योग मिश्रा ने कही ये बात
योग मिश्रा ने अपने साथ हुए मामले का जिक्र करते हुए न्यूज़ 18 को बताया कि उनका ग्रुप प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से आये युवाओं को बिना किसी फीस के ट्रेनिंग देता है और उसके बाद नाटकों का मंचन किया जाता है. इस बार ये हबीब तनवीर की जयंती के मौके पर होने जा रहा था, जिसके लिए सहयोग मांगने ही वे अपने साथियों के साथ अफसर विवेक आचार्य के पास गये थे, लेकिन वहां से अपमानित होकर उन्हें बाहर जाने को कह दिया गया. हालांकि इस विवाद के बाद अफसर का पक्ष जानने न्यूज़ 18 की टीम संस्कृति विभाग के दफ्तर भी पहुंची, लेकिन विवेक आचार्य उस वक्त दफ्तर में नहीं मिले.

बहरहाल कलाकारों ने अफसर की बदसलूकी का जवाब बड़े अदब से दिया है. उम्मीद की जानी चाहिए कि साहब अब कम से कम किसी कलाकार के साथ तो इस लहजे में पेश नहीं आयेंगे.

पढ़ें Hindi News ऑनलाइन और देखें Live TV News18 हिंदी की वेबसाइट पर. जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, बॉलीवुड, खेल जगत, बिज़नेस से जुड़ी News in Hindi.


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here