Indian railways to run lokmanya tilak terminus to shalimar via raipur chhath puja special irctc rjsr

रायपुर. दिवाली और छठ पर्व (Diwali and Chhath Festival) के मद्देनजर रेलवे प्रशासन यात्रियों की सुविधा के लिये एक तरफ जहां नई ट्रेनें चला रहा है वहीं पहले से संचालित हो रही ट्रेनों के फेरे बढ़ाने के साथ ही उनमें एक्सट्रा कोच भी जोड़े जा रहे हैं. इसी कड़ी में रेलवे प्रशासन की ओर से यात्रियों को सुविधा देने के लिहाज से एलटीटी और शालीमार (LTT to Shalimar) के मध्य पूजा स्पेशल ट्रेन (Pooja Special Train) चलायी जायेगी. यह ट्रेन अप और डाउन के 4 ट्रिप करेगी. इससे इस मार्ग पर यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी. यात्रा के दौरान यात्रियों को कोविड नियमों की सख्ती से पालना करनी होगी.

रेलवे प्रशासन के अनुसार गाड़ी संख्या 01255 एलटीटी-शालीमार स्पेशल 1 और 5 नवंबर को एलटीटी से रात दस बजे बजे रवाना होकर अगले दिन शाम को 6.30 बजे दुर्ग और 7.40 बजे रायपुर पहुंचेगी. उसके बाद रात 8.43 बजे भाटापारा और 9.50 बजे बिलासपुर होते हुए अगले दिन 11.35 बजे शालीमार पहुंचेगी.

ट्रेन शालीमार से दोपहर 3.35 बजे रवाना होगी
गाड़ी संख्या 01256 शालीमार-एलटीटी 3 और 7 नवंबर को शालीमार से दोपहर 3.35 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 4.30 बजे बिलासपुर पहुंचेगी. उसके बाद सुबह 5.30 बजे भाटापारा और 6.35 बजे रायपुर होते 7.50 बजे दुर्ग पहुंचेगी. यह ट्रेन अगले दिन सुबह 4.05 बजे एलटीटी पहुंचेगी.

ट्रेन में कुल 22 एलएचबी कोचों की सुविधा रहेगी
इस पूजा स्पेशल गाड़ी में 1 एसएलआरडी, 4 सामान्य, 14 थर्ड एसी-3, 1 सैकेंड एसी, 1 फर्स्ट एसी और 1 जनरेटर कार सहित कुल 22 एलएचबी कोचों की सुविधा रहेगी. यह गाड़ी पूरी तरह आरक्षित है।. केवल कंफर्म टिकट यात्रियों को ही यात्रा करने की अनुमति रहेगी.

कोविड नियमों का पालन होगा जरुरी
ट्रेन में यात्रा के दौरान यात्रियों को कोविड-19 के नियमों का आवश्यक रूप से पालन करना होगा. कोविड नियमों की पालन को लेकर सख्त निर्देश जारी किए गए हैं. कोविड नियमों की अवहेलना यात्रियों पर भारी पड़ सकती है. इसलिये सभी यात्रियों को हिदायत दी गई है कि वे कोविड नियमों का पूरी तरह से पालन करें.

पढ़ें Hindi News ऑनलाइन और देखें Live TV News18 हिंदी की वेबसाइट पर. जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, बॉलीवुड, खेल जगत, बिज़नेस से जुड़ी News in Hindi.


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here