Builder and friends gang raped Chhattisgarh girl at farm house, burnt private parts with cigarette, arrested- लड़की से डेढ़ महीने तक गैंगरेप, प्राइवेट पार्ट को सिगरेट से दागा, अंगों को काटा, जानिए पूरी कहानी – News18 हिंदी

इंदौर. इंदौर के क्षिप्रा थाना इलाके में स्थित एक फार्म हाउस में गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. पुलिस ने छत्तीसगढ़ की पीड़ित युवती की शिकायत पर बिल्डर राजेश, उसके साथी और उसके नौकर के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य आरोपी फरार हो गए हैं. आरोपियों ने युवती से डेढ़ महीने तक हैवानियत की. उसके प्राइवेट पार्ट और दूसरे संवेदनशील अंगों  को सिगरेट से दागा और काटा.

जानकारी के मुताबिक, राजेश विश्वकर्मा पेशे से बिल्डर है. मेट्रिमोनियल साइट पर उसका परिचय छत्तीसगढ़ की युवती से हुआ. राजेश ने उसके साथ शादी का दिखावा किया और उसे अपने साथ इंदौर ले आया. आरोपी ने युवती को अपने क्षिप्रा इलाके में स्थित फार्म हाउस में रखा. कुछ दिनों तक सब-कुछ सामान्य चलता रहा, लेकिन इसके बाद राजेश विश्वकर्मा ने युवती पर जुल्म करना शुरू कर दिया. वह युवती पर अप्राकृतिक शारीरिक सम्बन्ध बनाने का दबाव डालने लगा. युवती जब मना करती तो उसके साथ मारपीट करता. उसके प्राइवेट पार्ट सहित शरीर के कई हिस्सों को सिगरेट से जला देता था.

युवती ने पुलिस को सुनाई ये आपबीती

युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपी कुछ समय बाद अपने दोस्तों के सामने उसे बिना कपड़ों के भेजने लगा. वे भी लड़की के साथ हैवानियत करते और जबरदस्ती संबंध बनाते. सभी ने पीड़िता का बारी-बारी के साथ बलात्कार किया. युवती ने राजेश के अलावा अंकेश बघेल, विवेक, विपिन भदौरिया और एक अन्य व्यक्ति के नाम का खुलासा किया है.

आपके शहर से (इंदौर)

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश

Tags: Indore news, Mp news


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here