बेडरूम में सो रहे थे SDM; कमरे को बाहर से बंद कर बदमाशों ने किए हाथ साफ, फिर हो गए फरार

बलरामपुर. छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के कुसमी अनुभाग के एसडीएम एके लकड़ा के घर चोरी हो गई. बेडरुम में सो रहे एसडीएम को कमरे में बंद कर चोरो नें राशन पर हाथ साफ किया और फरार हो गए. इस घटना के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है, क्योंकि एसडीएम का पद महत्वपुर्ण माना जाता है. यह प्रशासन के साथ-साथ कोर्ट का भी संचालन करते हैं. कुसमी पुलिस ने इस मामले में तुरत कार्रवाई कर एक नाबालिक लड़के को पकड़ा है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है.

कुसमी एसडीएम एक लकड़ा ने News18 को बताया कि वे रात करीब साढे ग्यारह बजे खाना खाकर कमरे मे सोने चले गए. इस बीच देर कोई अज्ञात चोर घर में घुसा और किचन की खिड़की तोड़कर अंदर आ गया. चोर ने सबसे पहले उनका दरवाजा बाहर से बंद कर दिया. चोर ने पूरा घर घूमा और उसके बाद राशन लेकर भाग गया. सुबह जब एसडीएम की नींद खुली तो वे कमरे से बाहर नहीं निकल सके.

ड्राइवर ने निकाला कमरे से बाहर

इसके बाद उन्होंने ड्राइवर को फोन कर बुलाया. ड्राइवर घर आया और बाहर से दरवाजा खोल उन्हें निकाला. इस बीच कुक भी घर पहुंच गया था. बता दें, अब एसडीएम रात में अपने घर की सुरक्षा की मांग कर रहे हैं. दूसरी ओर, कुसमी पुलिस ने इस मामले में जिस आरोपी को पकड़ा है, वह नाबालिक है. उसकी उम्र 14 से 15 साल बताई जा रही है. उससे कुछ सामान भी मिला है.

एक गार्ड करता है सुरक्षा

एसडीएम ने News18 को बताया कि एक गार्ड उनके बंगले पर ड्यूटी करता है. लेकिन वो सिर्फ दिन में ही मौजूद रहता है. ऐसे में रात में बंगले की सुरक्षा नहीं हो पाती. शिकायत के मुताबिक चोर किचन की खिड़की तोड़कर अंदर घुसे थे. एसडीएम ने उच्च अधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने की मांग की है. ताकि भविष्य में इस तरह की कोई दूसरी घटना न हो सके. एसएडीएम के घर में चोरी की इस वारदात की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है.

आपके शहर से (बलरामपुर-रामानुजगंज)

छत्तीसगढ़

बलरामपुर-रामानुजगंज

छत्तीसगढ़

बलरामपुर-रामानुजगंज

Tags: Balrampur news, Chhattisgarh news


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here