बॉलीवुड की बेगम करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) उन हसीनाओं की लिस्ट में शामिल हैं, जिन्होंने हर समय ग्लैमरस दिखने का रिकॉर्ड अपने नाम कर रखा है। 40 प्लस होने के बाद भी बेबो न केवल अपने अल्ट्रा ग्लैम लुक्स से यंग लड़कियों को टक्कर देती नजर आती हैं बल्कि उनके स्टाइल सेंस की बराबरी करना भी कोई मजाक बात नहीं है।
हां, वो बात अलग है कि करीना से पूरी लाइमलाइट अपने नाम करने का दम केवल उनके लाडलो में ही है, जो जब भी स्पॉट होते हैं, तो सारी सुर्खियों में नाम केवल उन्हीं का होता है। ऐसा हम यूं ही नहीं कह रहे हैं बल्कि ऐसा ही एक नजारा हमें तब देखने को मिला था, जब करीना अपनी बेस्टी की शादी में सज-धजकर पहुंची थीं। इस दौरान वह तो अच्छी लग ही रही थीं बल्कि उनसे भी बढ़िया उनका डेढ़ साल का बेटा तैमूर लग रहा था। (सभी फाइल फोटोज-इंडियाटाइम्स/BCCL/योगेन शाह)
Source link

