कांग्रेस के दिग्गज नेता बाबा सिद्दीकी हर साल रमजान के महीने में इफ्तार पार्टी का आयोजन करते हैं। हालांकि, कोरोना की वजह से पिछले 2 साल से इस पार्टी पर पूरी तरह ग्रहण लग गया था। हालांकि, अब जब हालात पहले से बेहतर हैं, तो बाबा सिद्दीकी ने एक बार फिर अपने दोस्तों के लिए इफ्तार पार्टी रखी। इस पार्टी में बॉलीवुड से लेकर टीवी गलियारे तक के नामचीन सितारें शामिल हुए थे, जिसमें से तेजस्वी प्रकाश भी एक रहीं। इस स्टार स्टड्स इवेंट में तेजस्वी अपने बीएफ करण कुंद्रा के साथ पहुंची थीं, जिनकी खूबसूरती देख एक्टर भी उनके आगे-पीछे घूमते नजर आए। (सभी फोटोज-योगेन शाह)
Source link


