बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) उन हसीनाओं में से एक हैं, जिनके ग्लैमर और स्टाइल को टक्कर देना बिल्कुल भी आसान नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि बेबो जब भी घर से बाहर निकलती हैं, तो उनका अंदाज ऐसा होता है, जो सुर्खियों में छा जाने के साथ ही लड़कियों का फेवरिट भी बन जाता है।
इस बार भी हमें ऐसा ही कुछ होता तब दिखाई दिया, जब बेबो को अपनी गर्ल गैंग के साथ हैंगऑउट करते हुए स्पॉट किया गया था। इस दौरान वह हमेशा ही तरह इन स्टाइल क्लोद्स में दिखी थीं। हां, वो बात अलग है कि डिनर के लिए निकलीं बेबो के साथ उनका प्यारा बेटा भी था, जो अपने नवाबी ठाठ से अपनी हॉट मम्मी से भी पूरी लाइमलाइट छीन रहा था। (सभी फोटोज-योगेन शाह)
Source link

