कवर्धा. छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के 2 सहकारी शक्कर कारखाना पंडरिया और कवर्धा ने रिकवरी दर में राष्ट्रीय स्तर पर रचा नया कीर्तिमान बनाया है. जिले में स्थित लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना मार्यादित पंडरिया और भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना राम्हेपुर देश में सार्वधिक रिकव्हरी दर दे रहा है. शक्कर कारखाना पंडरिया रिकवरी दर में देश प्रथम और राम्हेपुर कारखाना रहा दूसरे स्थान पर है. अधिक रिकवरी दर से जिले के गन्ना किसानों को 53.83 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि मिलेगी. किसानों को 280.7 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाएगा.
रिकवरी दर अधिक होने से जिले के 18 हजार 497 किसानों को 53.83 करोड़ रुपए अतिरिक्त राशि प्राप्त होगा. इस वित्तीय वर्ष में किसानों को 280.7 करोड़ रुपए का भुगतान किया जाएगा. लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना मार्यादित पंडरिया पेराई सत्र 2021-22 में 13.12 प्रतिशत रिकवरी के साथ पूरे देश में पहले नंबर पर रहकर उपलब्धि हासिल की है. इससे यहां के 7 हजार 279 किसानों को 104.40 रूपए प्रति क्विंटल लाभ प्राप्त होगा. इसके साथ ही छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत प्रति क्विंटल 79 रुपए किसानों को भुगतान किया जाएगा. इस प्रकार वित्तीय वर्ष में 459 रुपए प्रति क्विंटल किसानों को भुगतान किया जाएगा.
किसानों को 135 करोड़ का भुगतान
इस प्रकार वर्ष 2021-22 में 7 हजार 279 किसानों को 135.5 करोड़ रूपए की राशि भुगतान की जाएगी. वित्तीय वर्ष में किसानों से 29 लाख 5 हजार 338 मीट्रिक टन गन्ने की खरीदी की गई. भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना राम्हेपुर कवर्धा पेराई सत्र 2021-22 में सर्वाधिक 11.8 प्रतिशत रिकवरी के साथ पूरे देश में दूसरे नंबर पर रहा है. इस उपलब्धि से यहां के 11 हजार 218 किसानों को 66.70 रुपये प्रति क्विंटल अतिरिक्त लाभ प्राप्त होगा. इसके साथ ही छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत प्रति क्विंटल 79 रुपए किसानों को भुगतान किया जाएगा. इससे किसानों में खुशी की लहर है. किसानों का कहना है कि इससे आगे भी फसल करने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
FIRST PUBLISHED : June 07, 2022, 15:05 IST
Source link


