Greater Noida Gaur City Mall Security Gaurd Beaten By Man Video Viral – ग्रेटर नोएडा: गौर सिटी मॉल में सिक्योरिटी गार्ड के साथ दबंग ने की मारपीट, पुलिस ने जेल भेजा

ग्रेटर नोएडा: गौर सिटी मॉल में सिक्योरिटी गार्ड के साथ दबंग ने की मारपीट, पुलिस ने जेल भेजा

आरोपी युवक दादरी का बताया जा रहा है.

ग्रेटर नोएडा:

ग्रेटर नोएडा के गौर सिटी मॉल में एक युवक ने सिक्योरिटी गार्ड के साथ मारपीट की. मारपीट के दौरान दबंग युवक ने सुरक्षाकर्मी को लहूलुहान कर दिया. थाना बिसरख पुलिस ने मारपीट करने वाले आरोपी अभियुक्त मधुर भाटिया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपी युवक दादरी का बताया जा रहा है.

 

यह भी पढ़ें

सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि बंदूक के साथ खड़े सिक्योरिटी गार्ड के मुंह पर एक दबंग किस्म का युवक घूंसे मार रहा है. युवक गार्ड को दौड़ते हुए पकड़ता है और जमीन पर घसीटते हुए आगे लेकर जाता है. फिर सिक्योरिटी गार्ड के साथ जमकर मारपीट करता है.


हालांकि, मौके पर मौजूद कई लोग युवक को रोकने की कोशिश करते हैं. इसी बीच किसी प्रत्यक्षदर्शी ने मोबाइल से इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया. जिसका फुटेज तेजी से वायरल हो रहा है.

एक दूसरे वीडियो में सिक्योरिटी गार्ड की वर्दी फटी हुई दिखाई देती है. उसके कंधे और सिर पर चोटें हैं और खून निकलता देखा जा सकता है. मारपीट के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. फिलहाल सिक्योरिटी गार्ड को इलाज के लिए भेजा गया है. 

ये भी पढ़ें:-

VIDEO : नोएडा में बिरयानी के चक्‍कर में युवकों ने की वेटर की धुनाई, गिरफ्तार

       

JNU में दो छात्र गुटों के बीच हुई मारपीट, बाहरी लोगों को भी बुलाने का लगा आरोप

Featured Video Of The Day

मध्यप्रदेश में जनजातीय इलाकों में ग्रामसभाओं को मिला विशेष अधिकार




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here