जबलपुर में किशोरी फांसी पर झूली, पुलिस के लिए बनी अबूझ पहेली

भोपाल, ब्यूरो। मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां पर बाल निकेतन में रह रही किशोरी ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की खबर से पूरे शहर में सनसनी फैल गई है। पुलिस के अनुसार किशोरी ने अपने कमरे के पंखे में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। सूचना मिलते ही पुलिस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची फंदे पर झूल रही युवती के शव को नीचे उतारकर पीएम के लिए भिजवाया है। फिलहाल पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल कर रही है। बताया जा रहा है कि पिछले मंगलवार को ही किशोरी को बाल निकेतन में प्रवेश कराया गया था। जानकारी के मुताबिक रांझी निवासी 16 वर्षीय आशिका यादव 12 नवम्बर को संदिग्ध हालत में लापता हो गई थी। परिजन थाने पहुंचे। जहां रांझी पुलिस ने किशोरी के अपहरण का प्रकरण दर्ज किया। पुलिस ने आशिका गढ़ा गंगा नगर से खोज निकाला। उसके बयान दर्ज किए गए। इसके बाद पुलिस ने उसे परिजनों के साथ भेजने का प्रयास किया, लेकिन उसने परिजनों के साथ जाने से साफ इनकार कर दिया। तब रांझी पुलिस ने चाइल्ड वेलफेयर सोसाइटी से सम्पर्क किया। इसके बाद आशिका को राजकुमारी बाई बाल निकेतन भेज दिया गया। वह दो दिन से वहीं रह रही थी। गुरुवार सुबह उसने निकेतन की अन्य बालिकाओं के साथ नाश्ता किया था। इस दौरान न जाने क्या हुआ कि उसने खुदकुशी कर ली। निकेतन की बालिकाओं ने उसे फंदे पर लटकते देखा, जिसके बाद संचालक व अन्य को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है कि आखिर उसने खुदकुशी क्यों की? सूत्रों का कहना है कि किशोरी अपनी साथ रहने वाली किशोरियों से कहती थी कि कुछ भी हो जाए, लेकिन अपने घरवालों के साथ नहीं रहूंगी। पुलिस मामले की गंभीरता से पड़ताल कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here