How to eat carrot: बच्चा-बच्चा जानता है गाजर के 6 फायदे, मगर कोई नहीं जानता इसे खाने का सही तरीका – how to eat carrots to get maximum benefits for eye and health janiye gajar khane ka tarika

गाजर एक हेल्दी फूड है, जिसे सलाद, सब्जी, हलवा या जूस के रूप में खा सकते हैं। यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है और खासकर आंखों को स्वस्थ रखने में मदद करती है। इसके फायदों की बात करें तो बच्चा-बच्चा इस लाल चीज को खाने के लाभ जानता है।

मगर बड़े-बूढ़े भी यह नहीं जानते कि गाजर को कैसे खाना चाहिए? इसे गलत तरीके से खाने पर इसका बहुत बड़ा फायदा नहीं मिलता है। इसलिए न्यूट्रिशनिस्ट लवलीन कौर ने गाजर खाने का बेस्ट तरीका बताया है, ताकि कोई फायदा दूर ना रह सके।

ये है गाजर खाने का सबसे बड़ा फायदा

ये है गाजर खाने का सबसे बड़ा फायदा

न्यूट्रिशनिस्ट लवलीन कौर ने बताया कि गाजर हमारी आई हेल्थ के लिए काफी बढ़िया है। यह आंखों की रोशनी को तेज रखने में मदद करती है। इसका सबसे बड़ा श्रेय इसमें मौजूद विटामिन ए को जाता है।

गलत तरीके से बेकार हो जाएगा Vitamin A

-vitamin-a

न्यूट्रिशनिस्ट कहती हैं कि अगर आप विटामिन ए का फायदा लेना चाहते हैं, तो गाजर के साथ हेल्दी फैट जरूर लें। क्योंकि, विटामिन-ए एक फैट सॉल्यूबल विटामिन है, जिसे शरीर में अवशोषित होने के लिए वसा की जरूरत होती है।

गाजर के साथ जरूर खाएं नारियल

गाजर के साथ जरूर खाएं नारियल

गाजर के साथ नारियल का टुकड़ा जरूर खाना चाहिए। क्योंकि, नारियल के अंदर हेल्दी फैट होता है, जो विटामिन ए का इस्तेमाल करने में मदद करता है। इसलिए ही गाजर के हलवे में देसी घी का इस्तेमाल करना फायदेमंद होता है।

गाजर खाने का बेस्ट तरीका

गाजर कितनी फायदेमंद है?

गाजर कितनी फायदेमंद है?
  1. डाइजेशन को सुधारती है।
  2. ब्लड शुगर को कंट्रोल करती है।
  3. दिल के लिए अच्छी होती है।
  4. स्किन को ग्लोइंग बनाती है।
  5. वेट लॉस करने में मदद करती है।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here