UPSC की तैयारी कर रहे Sub Inspector ने पत्नी—बेटी का गला रेता, खुद ट्रेन से कटा

भोपाल, ब्यूरो। बीएचयू की विशेष शाखा में पदस्थ एसआई ने पत्नी और बच्चे का गला रेत कर हत्या की और फिर खुद रेलवे ट्रैक पर जाकर रेल से कट कर सुसाइड कर लिया।मृतक का नाम सुरेश कुमार खांगुड़ा है जो कि 2015 बेच का एसआई है।मृतक पीएचक्यू की स्पेशल शाखा में टेक्निकल विंग में एसआई के पद पर पदस्थ था। जीआरपी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक एसआई का शव मिसरोद स्टेशन के पास रेलवे ट्रेक के किलोमीटर 824/1921 नंबर के पास क्षत विक्षत अवस्था मे शव मिला।300 मीटर इलाके में शव बिखरा हुआ था।कल रात 11.45 बजे जीआरपी थाना पुलिस को रेलवे ट्रैक पर लाश पड़ी होने की सूचना स्टेशन मास्टर के द्वारा दी गई थी। मिसरोद स्टेशन के पम्प हाउस के सामने मृतक की डिस्कवर खड़ी थी सरकारी नम्बर की गाड़ी थी। बाइक के नम्बर के आधार पर ही जीआरपी ने मृतक की शिनाख्त की। वही एसआई के कोलार स्थित घर में उसकी पत्नी और उसकी बेटे की भी गला रेते हुए लाशें भी मिली हैं। भोपाल जोन 4 के डीसीपी विजय खत्री ने फोन पर बताया कि प्रथम दृष्टा लग रहा है कि एसआई द्वारा अपनी पत्नी और बच्चे का गला रेत कर बाद में आत्महत्या की गई है। मृतक की पत्नी और बच्चे का शव उसके घर कोलार इलाके मैं मिला है। आगे जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here