https://www.biskitjunkiehouston.com/menu

https://www.menuhartlepool.com/

slot server jepang

Saturday, December 27, 2025
HomeUncategorizedwhy MedLinks clinics are best, MedLinks में क्या खास है, जो उसे...

why MedLinks clinics are best, MedLinks में क्या खास है, जो उसे भारत के सबसे चर्चित हेयर ट्रांसप्लांट क्लिनिक्स में से एक बनाता है? इस पर MedLinks clinic के फाउंडर डॉक्टर गौरांग कृष्णा ने विस्तार से की चर्चा – doctor gaurang krishna shares why medlinks clinics are one of the most sought after hair transplant clinics in india

लंबी-घनी जुल्फें भला किसे पसंद नहीं आतीं? इसीलिए तो जब भी बाल झड़ना शुरू होते हैं, तो ये बड़ी चिंता का विषय बन जाता है। ऐसा हो भी क्यों ना? आखिरकार बाल व्यक्ति की पहचान और व्यक्तित्व का अहम हिस्सा जो होते हैं। लोगों की इस चिंता का फायदा उठाते हुए आजकल हर गली-नुक्कड़ में ट्रांसप्लांट क्लिनिक खुलने लगे हैं। कई लोग फर्जी क्लिनिक के चक्कर में फंस जाते हैं, जो बाद में उनके लिए मुश्किल को सबब बन जाता है। यही वजह है कि ऐसा क्लिनिक चुनना अहम है, जो सर्जरी के नाम पर सिर्फ बड़ी राशि न वसूले, बल्कि जो भरोसेमंद व विश्वसनीय हो और अपने मरीजों को पूरी प्रक्रिया समझने में मदद करे।

प्रसिद्ध हेयर ट्रांसप्लांट सर्जन और त्वचा विशेषज्ञ डॉ. गौरांग कृष्णा द्वारा स्थापित मेडलिंक्स हेयर ट्रांसप्लांट क्लिनिक ऐसा क्लिनिक है, जो हमेशा ही अपनी सभी सर्जरी से बेहतरीन परिणाम देने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। मेडलिंक्स उचित कीमत पर उच्च गुणवत्ता वाले परिणामों में विश्वास रखता है। यही वजह है कि इस क्लिनीक के साथ कई ऐसे ग्राहक जुड़े हैं, जो बेहद प्रसिद्ध हैं। इन चर्चित नामों में वीरेंद्र सहवाग और गुलशन ग्रोवर भी शामिल हैं, जो मेडलिंक्स की विश्वसनीयता पर मुहर लगाते हैं। हमने डॉ गौरांग कृष्णा से बात की कि कैसे MedLinks अपने सभी मरीजों को ‘अच्छा दिखने’ में मदद करता है? साथ ही यहां ऐसे कौन से कौशल और तकनीक हैं, जो इसे दिल्ली में सबसे पसंदीदा हेयर ट्रांसप्लांट क्लिनिक बनाते हैं?

सवाल 1: हेयर ट्रांसप्लांट इंडस्ट्री की मांग में पिछले कुछ समय से उल्लेखनीय वृद्धि देखी जा रही है। आपके मुताबिक वो कौन से कारक हैं, जिनके कारण ये विकास दर्ज हुआ है?
पुरुषों और महिलाओं में बाल झड़ने की समस्या काफी बढ़ गई है। शहरी जीवनशैली के चलते हम अब पहले के मुकाबले ज्यादा कम उम्र में बाल खोने लगे हैं। पहले जहां पुरुषों में 50 की उम्र के बाद बालों के झड़ने की समस्या देखी जाती थी, तो वहीं अब 20 व उससे बड़ी उम्र के लड़के भी इस परेशानी का सामना करने लगे हैं। सामाजिक और साथियों के दबाव के कारण, इस परेशानी को दूर करने की मांग में भी तेजी दर्ज की गई है। लोगों को अब ये एहसास होने लगा है कि बालों के झड़ने का उपचार सुरक्षित है, और इसके परिणाम भी अधिकांश समय, संतोषजनक होते हैं। पांच साल पहले तक स्थितियां ऐसी नहीं थी। तब इस तरह के उपचार को पूरी तरह से वर्जित माना जाता था। मरीजों को ये फैसला लेने में काफी समय लगता था कि वो इस ट्रीटमेंट को लें या न लें? साथ ही वो इसके साइड इफेक्ट्स और दर्द आदि को लेकर भी चिंतित रहते थे। हालांकि, अब जागरूकता बढ़ने के चलते, फैमिली या फ्रेंड्स ग्रुप में एक व्यक्ति तो ऐसा मिल ही जाता है, जिसने ट्रांसप्लांट करवाया हो। इसके कारण एक ओर लोगों की सोच काफी खुली है, तो दूसरी ओर पूरी प्रक्रिया की लागत भी कम हुई है। वहीं, कोविड के बाद तेजी से बढ़े हेयर फॉल के मामले भी ट्रांसप्लांट उद्योग के विकास में तेजी की अहम वजहों में से एक हैं।

सवाल 2: मेडलिंक्स देश भर के अन्य हेयर ट्रांसप्लांट क्लिनिकों से कितना अलग है? ऐसा क्या है जो इसे खास बनाता है?
मेडलिंक्स हेयर ट्रांसप्लांट इंडस्ट्री के लीडर्स में से एक है। हमारे पास Perfect-I नाम की अपनी खुद की तकनीक है, जो परमानेंट और रियल-टाइम फॉलिक्युलर एक्सट्रैक्शन एंड इम्प्लांटेशन के लिए है। इस तकनीक के काफी सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। हम किसी भी भारी इम्प्लांटर का उपयोग नहीं करते हैं। यही कारण है कि हमारे मरीजों को अन्य क्लिनिकों की तुलना में 20% बेहतर परिणाम मिलते हैं। हमारे सभी डॉक्टरों को इस क्षेत्र में काफी अनुभव है। मैं खुद हेयर ट्रांसप्लांट का 12 साल का अनुभव रखता हूं। हम मेडलिंक्स को भारत और संभवत: एशिया में सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए उम्दा बुनियादी ढांचे और प्रौद्योगिकी के साथ एक्सपर्ट्स की विशेषज्ञता को जोड़ते हैं, जो बेस्ट रिजल्ट देने में मदद करता है। इसके साथ ही हमारी नैतिकता भी हमें अलग खड़ा करती है। दूसरों से इतर हम रोगियों को पूरी प्रक्रिया व उसकी लागत के बारे में तथ्यों के साथ विस्तार से समझाते हैं। हमारे काम में जुनून शामिल है। उच्च गुणवत्ता और उचित लागत मेडलिंक्स को अन्य क्लिनिकों से अलग बनाती है।

सवाल 3: ये एक आम धारणा है कि हेयर ट्रांसप्लांट काफी महंगा होता है। MedLinks इसे आम व्यक्ति के लिए अधिक सुलभ कैसे बना रही है?
पिछले पांच वर्षों में हेयर ट्रांसप्लांट उद्योग में क्रांति आई है। पहले बहुत से मरीज इस उपचार के लिए नहीं जाते थे और विश्वसनीय क्लिनिक्स की भी कमी थी। पूरी प्रक्रिया को दो दिन तक लग जाते थे, इसलिए खर्चा भी काफी ज्यादा होता था। इसके साथ ही कई ऐसे क्लिनिक्स थे, जिन्होंने मरीजों को बेहद खराब रिजल्ट दिए। लेकिन अब इस क्षेत्र में बढ़ती विशेषज्ञता के साथ ही प्रतिस्पर्धा बढ़ी है, जिससे लागत कम हो गई है। पहले सर्जरी में 10 घंटे लगते थे; अब, हम इसे 4- 4.5 घंटे में कर लेते हैं। आज भी जब आप अच्छे सर्जनों से गुणवत्तापूर्ण उपचार करवाने का विकल्प चुनते हैं, तो लागत अधिक ही पड़ती है। हालांकि, मेडलिंक्स में, हमारे पास डॉक्टरों की एक ऐसी टीम है जो मेरे मार्गदर्शन में उच्च गुणवत्ता वाले प्रत्यारोपण करती है। हमारे यहां पूरी प्रक्रिया को ऐसा बनाया गया है, जिसका लोग खर्चा उठा सकें। मरीज यहां पर अब ईएमआई के माध्यम से भी भुगतान कर सकते हैं।

BEFORE-&-AFTER

सवाल 4: वर्तमान में आपके क्लिनिक में उपयोग की जा रही नई प्रत्यारोपण तकनीकें कौन सी हैं?
हम ‘परफेक्ट-आई’ तकनीक का उपयोग करते हैं, जिसका अर्थ है – परमानेंट और रियल-टाइम फॉलिक्युलर एक्सट्रैक्शन एंड इम्प्लांटेशन। इस तकनीक को हमने खुद डेवलप किया है। हमारे पास Fut (फॉलिक्यूलर यूनिट ट्रांसप्लांट या स्ट्रिप सर्जरी) और Fue (फॉलिक्यूलर यूनिट एक्सिशन) के लिए सुविधाएं और उन्नत उपकरण भी मौजूद हैं।

हेयर ट्रांसप्लांट में स्कैल्प या शरीर के पीछे वाले हिस्से से बालों को जड़ों से निकालकर उस जगह प्रत्यारोपित किया जाता है, जहां गंजापन आ गया है। धीरे-धीरे इन जड़ों से बाल उग आते हैं और गंजापन ढक जाता है। परफेक्ट-आई तकनीक की यूएसपी जीरो हेयर/ ग्राफ्ट वेस्टेज है, जिससे शरीर के बाहर बाल इकट्ठा नहीं करने पड़ते। इस प्रक्रिया में जैसे-जैसे बाल निकाले जाते हैं, वैसे-वैसे उन्हें इम्प्लांट कर दिया जाता है। इसके लिए दर्दभरे टूल्स जैसे इम्प्लांटिंग पेन्स का इस्तेमाल नहीं करना पड़ता है। ये प्रोसेस बिना साइड इफेक्ट के अच्छी ग्रोथ और नैचरल दिखने वाली हेयरलाइन देता है।

सवाल 5: कई मशहूर हस्तियां MedLinks से जुड़ी हैं और आपके क्लिनिक की तारीफ करते हुए उनका प्रचार करती दिखी हैं। हमें बताएं कि कैसे MedLinks ने गुलशन ग्रोवर और वीरेंद्र सहवाग की मदद की?
मेडलिंक्स देश में सबसे ज्यादा चर्चित हेयर ट्रांसप्लांट क्लिनिक है। हम सुनिश्चित करते हैं कि मशहूर हस्तियों सहित हमारे सभी मरीजों को सबसे अच्छा इलाज मिले। बॉलीवुड और हॉलीवुड की हस्तियां हेयर ट्रांसप्लांट के लिए हमारे पास आती हैं। हमारे प्रोफेशन में माना जाता है कि, पहला मौका सबसे अच्छा मौका होता है। वीरेंद्र सहवाग, गुलशन ग्रोवर जैसी नामी हस्तियां, जिन्हें कैमरे पर अच्छा दिखने की जरूरत है, अपना इलाज कराने के लिए सही क्लिनिक की तलाश कर रहे थे। जब उनके दोस्तों ने हमारे बारे में उन्हें बताया, तो उन्होंने हमारे साथ चांस लिया। सात महीने के इलाज के बाद, परिणाम दिखने लगे, और वे बहुत खुश थे। हालांकि उनकी सर्जरी आसान नहीं थी, फिर भी हमने गलतियों के लिए कोई गुंजाइश नहीं छोड़ी।

MedLinks दिल्ली में स्थित है और जल्द ही प्रमुख भारतीय शहरों में खुलेगा। इसकी एक ब्रांच दुबई भी ओपन की जाएगी। अधिक जानकारी पाने के लिए यहां क्लिक करें

Disclaimer: यह लेख मेडलिंक्स की ओर से टाइम्स इंटरनेट की स्पॉटलाइट टीम द्वारा तैयार किया गया है।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RECENT COMMENTS

casino online slot depo 10k bonus new member slot bet 100 slot jepang

slot gacor

slot pusatwin

slot depo 10k

slot bet 200

pusatwin slot

slot thailand

slot bet 100

slot bet kecil

slot depo 10k

slot depo 10k

spaceman slot

slot777

slot depo 10k slot gacor slot depo 10k slot bet 100 slot777 slot depo 5k slot online slot server jepang scatter hitam