Fresh Spell Of Snowfall, Rain Brings Down Mercury In Himachal – हिमाचल के ऊंचाई वाले इलाकों में फिर लौटी ठंड, कहीं बारिश तो कहीं बर्फबारी

हिमाचल के ऊंचाई वाले इलाकों में फिर लौटी ठंड, कहीं बारिश तो कहीं बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में बर्फबारी हुई है. (फाइल)

शिमला:

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के मध्य और ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में ठंड फिर से लौट आई है क्योंकि अधिक ऊंचाई वाले आदिवासी क्षेत्रों में फिर बर्फबारी (Snowfall) हुई है जबकि मध्य और निचले पहाड़ी इलाकों में बारिश हुई है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों के मुताबिक लाहौल और स्पीति जिले के उदयपुर अनुमंडल में भीबाग के पास आज अपराह्न भूस्खलन हुआ. इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. स्थानीय मौसम विज्ञान केंद्र ने 29 मार्च को विभिन्न स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने और बिजली गिरने की चेतावनी दी है.

यह भी पढ़ें


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here