priyanka chopra second wealthiest celebrity beauty brand, प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिका के ब्यूटी मार्केट में मचा दिया हल्ला, दिग्गजों को पीछे छोड़ ये ताज किया अपने नाम – priyanka chopra leaves kylie jenner and selena gomez behind in wealthiest celebrity beauty brand list

जानें क्या किया है प्रियंका ने?

जानें क्या किया है प्रियंका ने?

दरअसल, यूके बेस्ड ब्यूटी कम्पैरिसन प्लैटफॉर्म Cosmetify ने एक लिस्ट जारी की है। इसमें सबसे अमीर सिलेब्रिटी ब्यूटी ब्रैंड्स को उनके बिजनस के आधार पर रैंकिंग दी गई है।

इस लिस्ट के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा का अनॉमलि हेयरकेयर, सलीना गोमेज के रेयर ब्यूटी और कायली जेनर कॉस्मेटिक्स, एलएलसी को पीछे छोड़ते हुए दूसरा सबसे वेल्दी सिलेब्रिटी ब्यूटी ब्रैंड बन गया है। (फोटो साभार: इंस्टाग्राम@priyankachopra)

एक साल में की तगड़ी कमाई

एक साल में की तगड़ी कमाई

इस लिस्ट में जिन चीजों को आधार बनाया गया, उसमें सबसे प्रमुख रेवेन्यू रहा। जानकारी के मुताबिक, एक साल में पीसी के लेबल ने करीब 4000 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई की है। वहीं कायली, सलीना और एरियाना ग्रैंडे जैसे पॉप्युलर चेहरों के लेबल्स इस मामले में प्रियंका से काफी पीछे रहे। (फोटो साभार: इंस्टाग्राम@priyankachopra)

कौन है नंबर वन?

कौन है नंबर वन?

चलिए अब आपको बताते हैं कि इस लिस्ट में किस सिलेब्रिटी ब्यूटी ब्रैंड ने टॉप पायदान हासिल किया है? इस खिताब को एक बार फिर से हॉलीवुड की मशहूर पॉप सिंगर और बिजनसवुमन रिहाना ने अपने नाम किया है। उनका एक साल का रेवेन्यू 4800 करोड़ से भी ज्यादा का रहा। (फोटो साभार: इंस्टाग्राम@badgalriri)


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here