Janjgir News : 10753 लीटर देसी-विदेशी शराब पर चला बुलडोजर,आबकारी अधिनियम के तहत किया गया नष्ट

लखेश्वर यादव/जांजगीर चांपा.जांजगीर के रक्षित केन्द्र मैदान में जिले के विभिन्न थानों में छ.ग. आबकारी अधिनियम के तहत जब्त शराब को नष्ट करने के लिए कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देश पर शराब नष्ट करने के लिए सात सदस्यीय टीम का गठन किया गया था. जिसमे जांजगीर चांपा जिले के कुल 35 प्रकरणों में 10 हजार 753 लीटर शराब का नष्ट किया गया. इसमें थाना जांजगीर के 1 प्रकरण में 3456 लीटर, थाना सारागांव के 1 प्रकरण में 6842.88 लीटर, थाना पामगढ़ के 9 प्रकरण में 182 लीटर एवं थाना चांपा के 24 प्रकरण में 272.140 लीटर शराब शामिल है.

सात सदस्य टीम में कमलेश नंदनी साहू, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, यदुमणी सिदार अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चांपा, सहायक आयुक्त आबकारी जांजगीर, निरीक्षक लखेश मनीष सिंह परिहार, उप निरीक्षक सनत, सुरेश धु्रव शामिल थे.

10753 लीटर शराब किया गया नष्ट
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी ने बताया कि छ.ग. आबकारी अधिनियम के तहत जब्त शराब को नष्ट करने के लिए जिले के विभिन्न थानों जिसमे कोतवाली जांजगीर, थाना चांपा, थाना पामगढ़, और थाना सारागांव के अवैध शराब को नष्ट करने के लिए पुलिस लाइन में रखा गया था. जिसमे कुल 35 प्रकरणों में 10753 लीटर विभिन्न प्रकार के शराब को बुलडोजर चलाकर नष्ट किया गया.उक्त कार्रवाई के दौरान अनिल सोनी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, कमलेश नंदनी साहू एसडीएम जांजगीर, यदुमणि सिदार एसडीओपी चाम्पा, सहायक आयुक्त आबकारी एवं गठित टीम के सदस्यों के अतिरिक्त अन्य अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित रहे.

Tags: Chhattisgarh news


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here