Chhattisgarh News In Hindi : Tilda News – chhattisgarh news a medium to cherish personality das | व्यक्तित्व को निखारने वार्षिकोत्सव एक माध्यम: दास


पलारी| ग्राम अमेरा के कृष्णा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समाराेह हुअा। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक व दूधाधारी मठ पीठाधीश्वर महंत रामसुंदर दास थे। उन्हाेंने छात्र-छात्राओं व पालकाें को संबोधित करते हुए कहा कि वार्षिकोत्सव छात्र-छात्राओं के व्यक्तित्व निखारने का माध्यम है। पूरे वर्षभर विद्यार्थी अपने विद्यालय में रहकर पढ़ाई करते हैं, लेकिन वर्ष में एक बार उन्हें अपने अंदर की प्रतिभा को प्रस्तुत करने का एक अवसर वार्षिकोत्सव के माध्यम से प्राप्त होता है। महंत ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ सामाजिक सांस्कृतिक गतिविधियों में भी अपनी सहभागिता निश्चित करनी चाहिए। इससे उनके व्यक्तित्व के विकास का मार्ग प्रशस्त होता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामाधार पटेल ने की। विशिष्ट अतिथि सरपंच लखेश्वरी साहू, रज्जाक खान, डॉ. रामचंद्र पटेल थे। कार्यक्रम का संचालन संस्था के उपप्राचार्य पटेल ने किया। इस अवसर पर राजा शाकिर खान, रामचंद्र बर्मन, भूषण ठेठवार, राजा घृतलहरे, बीजू धिरहे, लाला वर्मा समेत अन्य उपस्थित थे।

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here