देश में बाढ़ से मची हाहाकार, 159 से ज्यादा लोगों की गई जान

नई दिल्ली। बाढ़ से देश के उत्तरी राज्यों में हाहाकार की निर्मित स्थिति निर्मित हो गई है। हिमाचल,  उत्तराखंड, दिल्ली, UP, पंजाब और हरियाणा में लगातार बारिश हो रही है। इन राज्यों में चिंताजनक स्थिति बनी हुई है। खराब मौसम के चलते बीते 4 दिनों में देश के अलग-अलग राज्यों में 100 से ज्यादा लोग की जान चली गई। आपको बता दें कि सिर्फ 3 दिनों में ही हिमाचल प्रदेश में 38, UP में 34, जम्मू-कश्मीर में 17, उत्तराखंड में 9, दिल्ली में 6 और राजस्थान, महाराष्ट्र और हरियाणा में एक-एक की मौत हुई है। सबसे ज्यादा मार्क पर्यटकों पर पड़ी है। हिमाचल में 15 हजार पर्यटक जगह-जगह फंसे हैं। चंद्रताल में 3 फीट बर्फ जम गई है। 6 हेलिकॉप्टर रेस्क्यू में लगाए गए हैं। कुल्लू में ब्यास नदी के बहाव में आधा सैंज बाजार ही बह गया। उधर, उत्तराखंड में आज बारिश का रेड अलर्ट है। लैंडस्लाइड की वजह से गंगोत्री और यमुनोत्री नेशनल हाईवे कई जगहों पर बंद हैं। यहां 3 से 5 हजार लोग फंसे हुए हैं।
उधर राजधानी दिल्ली के हालात भी कुछ ठीक नहीं है। दिल्ली में ओल्ड रेलवे ब्रिज पर यमुना नदी का जलस्तर 207.2 मीटर पार कर गया। हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से 3.21 लाख क्यूसेक पानी छोड़ने से राजधानी में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। दिल्ली में लोग पति बारिश से ‘पानी-पानी’ हो गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here