प्रशासन अकादमी में 14 फरवरी को ई-आवास पोर्टल प्रशिक्षण
भोपाल : गुरूवार, फरवरी 13, 2020, 15:27 IST

सम्पदा संचालनालय के नये ई-गवर्नेंस वेबपोर्टल ‘ई-आवास’ के संचालन के लिये 14 फरवरी को प्रशासन अकादमी के स्वर्ण जयंती हाल में एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया जायेगा। अपर सचिव गृह द्वारा जारी आदेशानुसार प्रशिक्षण में भोपाल स्थित सभी शासकीय कार्यालयों के आहरण एवं संवितरण अधिकारी (डी.डी.ओ.) शामिल होंगे।
सभी शासकीय विभागाध्यक्षों, संभागायुक्त भोपाल, कलेक्टर भोपाल और जिला पंचायत भोपाल के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से कहा गया है कि अधीनस्थ कार्यालयों में पदस्थ डी.डी.ओ. तथा उनके तकनीकी सहयोग के लिये कम्प्यूटर कार्य में दक्ष अधिकारी/ कर्मचारी को प्रशिक्षण में उपस्थित होने के लिये निर्देशित करें। प्रशिक्षण दोपहर 1.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक होगा।
दुर्गेश रायकवार
Source link


