सीएम शिवराज सिंह चौहान ने की अपील— हर प्रदेशवासी अपने घरों में तिरंगा झंडा जरूर फहरायें

भोपाल। हमारे महान क्रांतिकारियों ने, शहीदों ने देश को आजाद कराया है। उनके लहू के कारण ही हमारा देश आजाद हो पाया था। आईए आज हम संकल्प लें कि अपने प्रदेश को विकसित करने में कोई कोर—कसर नहीं छोड़ेंगे। यह बातें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तिरंगा यात्रा के दौरान आयोजित सभा में कहीं। यह सभा विलीनीकरण शहीद स्मृति द्वार में आयोजित की गई थी। इसके बाद मुख्यमंत्री भोपाल के जीएडी चौराहे से कर्फ्यू वाली माता चौराहे तक वाली विशाल तिरंगा यात्रा में खुली जीप में सवार होकर सहभागिता की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के अंतर्गत स्वयं अपने निवास में तिरंगा झंडा लगाया और नागरिकों से भी अपने घरों में तिरंगा लगाने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों ने त्याग और तपस्या के बाद खून की अंतिम बूंद देकर भारत को आजाद कराया है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि मेरे प्रिय बहनों एवं भाइयों, #HarGharTiranga अभियान में अपने घरों में तिरंगा जरूर फहराना है।


आपको बता दें कि सोमवार को राजधानी भोपाल में 3 बड़ी तिरंगा यात्राएं निकलीं। एक यात्रा का नेतृत्व खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया। जबकि कोलार से बैरागढ़ के बीच सबसे लंबी 25 किमी यात्रा विधायक रामेश्वर शर्मा के नेतृत्व में निकाली गई। एक अन्य यात्रा का नेतृत्व नरेला क्षेत्र में विधायक मंत्री विश्वास सारंग ने किया। केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाई। इसके बाद विधायक शर्मा के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा मदर टेरेसा स्कूल कोलार से शुरू होकर भोपाल के अलग-अलग चौक-चौराहों से होती हुई 25 किलो मीटर का सफर तय करके संत हिरदाराम नगर पहुंची।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here