MP Candidate List : यूपी की तर्ज पर मध्य प्रदेश में फतह करना चाहते हैं अमित शाह

जल्द आएगी दूसरी सूची

भोपाल। आगामी 4 महीने बाद होने जा रहे मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करके बाजी मार ली है। अचानक जारी हुई सूची से जहां कांग्रेस सदमे है, वहीं कांग्रेस नेतृत्व असमंजस में दिखाई दे रहा है। आपको बता दें कि भाजपा ने मध्य प्रदेश की 39 सीटों पर और छत्तीगढ़ की 21 सीटों पर प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं। दिलचस्प बात यह है कि कल बुधवार रात को ही नई दिल्ली में भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी, जिमसें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, मध्य प्रदेश चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव, मध्य प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह शामिल हुए थे। इस बैठक में ही प्रत्याशियों की सूची पर मुहर लगी और गुरुवार दोपहर पार्टी ने सूची जारी कर दी। आपको बता दें कि पार्टी ने जिन सीटों पर प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है, उन सभी सीटों पर भाजपा साल 2018 के चुनाव में हार चुकी है। सूत्रों का कहना है कि पार्टी जल्दी ही दूसरी सूची भी जारी करने जा रही है, इस सूची में उन विधानसभा को शामिल किया जा रहा है, जहां पर पार्टी एक बार से ज्यादा पराजित हो चुकी है। गौरतलब है कि भाजपा ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करके अन्य दलों को असमंजस में डाल दिया है। उत्तर प्रदेश में वर्ष 2022 में हुए विधानसभा चुनावों में सीट वितरण में भी अमित शाह ने इसी तरह का फॉर्मूला अपनाया था। वहां पर पार्टी को जबरदस्त लाभ हुआ और दूसरी बार भाजपा ने सरकार बनाई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here