जीतेश्वरी देवी की जमानत याचिका हुई निरस्त
पन्ना। पन्ना राजघराने की राजमाता जीतेश्वरी देवी की रात जेल में बीत रही है। कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका आज रद्द कर दी। अब कल शनिवार और रविवार होने के कारण अब सोमवार को जमानत की प्रक्रिया होगी। राजघराने की राजमाता को दो दिनों तक पन्ना की पुरुषोत्तमपुर की जेल में रहना पड़ेगा।

आपको बता दें कि उनके खिलाफ 295 A और 353 की धारा के तहत पन्ना कोतवाली में मामला दर्ज हुआ है। आज करीब 3:00 बजे जीतेश्वरी देवी महारानी को सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया था। जहां न्यायालय ने जमानत याचिका को निरस्त कर दिया है।
आपको बता दें कि पन्ना के प्रसिद्ध भगवान जुगल किशोर जी के मंदिर में इतिहास में अब तक की सबसे निंदनीय घटना हुई है। भगवान के जन्म के बाद गुरुवार रात को जन्मोत्सव की आरती प्रारंभ हुई। तभी पन्ना राजपरिवार की सदस्य जीतेश्वरी देवी ने अचानक गर्भ गृह में प्रवेश कर लिया।

आरती के दौरान पुजारियों से जबरन चंवर छुड़ा ली, पुजारियों के साथ अभद्रता की। पुजारियों को बीच मे ही आरती बंद करनी पड़ी। इस दौरान भगवान की पूरी आरती भी नहीं हो पाई। बताया जा रहा है कि राजमाता नशे में थीं।