बहनों को लेकर शिवराज हुए भावुक बोले – मैंने पैसा नहीं सम्मान दिया है, मेरी अंतिम सांस तक ये योजना चलेगी

  • मेरी अंतिम सांस तक चलेगी लाड़ली बहना योजना, कांग्रेस आएगी तो इसे कर देगी बंद – शिवराज
  • याद रखना, कांग्रेस बंद कर देगी लाड़ली बहना योजना – शिवराज

ग्‍वालियर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को एक बार फिर बहनों के खाते में पैसा देते हुए भावुक हो गए। बोले ये योजना नहीं आंदोलन है। जब तक मेरी सांस रहेगी ये योजना चलाऊंगा। ये बहनों के दुख दूर करने का आंदोलन है। ये ख़ुशी देने का आंदोलन है। मैंने बहनों को पैसा नहीं सम्मान दिया है।

ग्वालियर के फूलबाग में रविवार को लाड़ली बहना सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने कहा कि बहनों के लिए कई तरह के काम शुरू करुंगा। बहनों को गरीब नहीं रहने दूंगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्वालियर में बहनों ने फूलों की वर्षा की है। इसलिए मेरा संकल्प है कि आपको भी कोई परेशानी नहीं होगी। आपकी जिंदगी में भी अंधेरा नहीं होगा। मैं सभी बहनों से राखी नहीं बधवाई, लेकिन आप सभी मानना कि आपने राखी बांध दी है।

जब द्रोपदी का अपमान हुआ तो उनके भाई कृष्ण ने उनकी रक्षा की। राखी का रिश्ता भाई बहन का प्यार है। सीएम ने कहा कि जिन बहनों के मकान रह गए हैं, नाम छूट गया है, जो नाम गलती से छूट गए हैं उन बहनों से आवेदन लेंगे। आवेदन लेकर जांच करके लाड़ली बहना आवास योजना बना दी है। इसमें कच्चे घरों को पक्का बनाने की योजना बनाई है। हर साल मकान बनाते बनाते सभी बहनों के पक्के घर हो जाएंगे। जिन गरीब लाड़ली बहनों के बड़े बड़े बिजली के बिल आए हैं। उनहें सरकार भरवाएगी। इस महीने तक के बिल जीरो कर देंगे। जिन बहनों की खपत एक किलोवाट आएगी उनका बिल सौ रुपए आएगा। सीएम ने कहा पूजा अर्चना कर मैंने अचलेश्वर महादेव से प्रदेश के लिए पानी मांगा। मैं उनको प्रणाम करता हूं। भगवान ने भी सुन ली और पूरे प्रदेश में झमाझम बारिश हो रही है।यह भी मांगा कि मेरी बहनों की जिंदगी के सभी दुख मुझे दे देना। मैं उनके सारे दुख पी जाउंगा। मेरे हिस्से की खुशी बहनों को दे दो।

टोल टैक्स बैरियर भी महिलाएं चलाएंगी
मुख्यमंत्री ने एक और घोषणा करते हुए कहा है कि अब टोल टैक्स बैरियर भी महिलाएं चलाएंगी। उन्होंने एक नारा दिया लाड़ली शक्ति जागेगी, सारी समस्या भागेगी। सीएम ने ऐलान किया कि 10 अक्टूबर से हर महीने 1250 रुपए लड़ली बहनों को दिए जाएंगे। उन्होंने लाड़ली बहनों को 450 रुपए में गैस सिलेंडर देने की अपनी घोषणा भी दोहराई। सीएम ने 380 करोड़ रुपए विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन किया। साथ ही लाड़ली बहना योजना के तहत हितग्राहियों के खाते में 1-1 हजार रुपए एक क्लिक में ट्रांसफर किए।

बहनों कांग्रेस का साथ मत देना
सीएम शिवराज सिंह ने कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं से पूछा कि जो योजनाएं बंद करते हैं। आपके भाई मुझे गाली देते हैं, उनका साथ दोगी क्या? मैं विश्वास दिलाता हूं कि मैं तुम्हारे लिए जीऊंगा। लाड़ली बहना योजना के पैसे धीरे-धीरे 3 हजार रुपए महीना तक कर दूंगा। इसके बाद सीएम ने गाना गाया- देख सकता हूं मैं सब कुछ होते हुए, नहीं मैं नहीं देख सकता तुमको रोते हुए… गाना गाकर हितग्राहियों के खाते में एक क्लिक से एक हजार रुपए ट्रांसफर किए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here