मोहर्रम के बाद शनिवार को शाजापुर शहर में मुस्लिम समाजजनों ने चालीसवां मनाते हुए रात 10 बजे दुलदुल बड़े साहब का जुलूस निकाला। जुलूस रात 12 बजे आजाद चौक में पहुंचा, इसी दौरान एशिया के सबसे बड़े दुलदुल जिन्हें अकीदतमंदों ने अपने कांधों पर उठा रखा था, अचानक संतुलन बिगड़ने से गिर गए । बड़े साहब गिरने से उन्हें उठा रहे जायरीन और समाजजन नीचे दब गए । घायलों ने बताया दो लड़कों के गिर जाने से बैलेंस बिगड़ गया और नीचे गिर गए। इसके बाद एकदम भगदड़ की स्थिति बन गई। तत्काल ही दुलदुल को खड़ा भी कर दिया गया। इस घटना में एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, जिनमें से दो को गंभीर चोंट आई। शाजापुर के जिला अस्पताल में 14 घायलों का उपचार जारी है,02 घायलों को निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस दौरान बड़ी संख्या में समाजजन शामिल थे।


