Padho Padhao Yojna : हर बच्चे को 500 से लेकर 1500 रुपये महीने छात्रवृत्ति देगी कांग्रेस

Padho Padhao Yojna MP
Padho Padhao Yojna MP

मंडला के रामनगर में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने किया ऐलान

भोपाल। मध्य प्रदेश के मंडला में जन आक्रोश रैली करने आईं कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि मैं इंदिरा माता (गांधी) जैसी दिखती हूं। उनकी पोती हूं। प्रियंका ने कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस भारी बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। जनता महंगाई, बेरोजगारी, लूट और भ्रष्टाचार से मुक्ति चाहती है।प्रियंका गांधी ने यहां लोगों को 11 गारंटी दी। पीएम आवास योजना के बारे में बात करते हुए प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने कहा कि गांव में भी शहरों के बराबर ‘धन’ दिया जाएगा। इसके साथ ही प्रियंका ने बड़ी छात्रवृत्ति योजना का भी ऐलान किया। उन्होंने का कि कांग्रेस सरकार मध्य प्रदेश में पढ़ो-पढ़ाओ योजना (Padho Padhao Yojna) शुरू की जाएगी। यह विश्व की सबसे बड़ी छात्रवृति योजना होगी। इसके तहत कक्षा 1 से 8 के विद्यार्थियों को को 500 रुपये महीना दिये जाएंगे। वहीं, कक्षा 8 से 10 के विद्यार्थियों को 1000 रुपये महीना और कक्षा 11 से 12 के विद्यार्थियों को 1500 रुपये महीना की छात्रवृत्ति दी जायेगी।

https://x.com/INCMP/status/1712386799362773221?s=20

इस घोषणा पर एक एक्स यूजर ने लिखा— “बढ़ाइये हाथ, फिर कमलनाथ” कमल नाथ की पढ़ो पढ़ाओ योजना सरकारी स्कूलों में बच्चों की 100% उपस्थिति दर्ज कराए तो आश्चर्य नहीं? मुफ्त शिक्षा के साथ कक्षा 1 से 8 तक हर महीना ₹500 मिलेंगे। 9 से 10 तक ₹1000 और कक्षा 11 से 12 तक ₹1500 महीना मिलेंगे। यानी अटेंडेंस वजीफा!! पहली से 12 वीं तक मुफ्त स्कूली शिक्षा के लिए “पढ़ो पढ़ाओ” नई योजना। अब @ArvindKejriwal की पार्टी क्या पोस्ट ग्रेजुएशन फ्री में कराएगी?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here