शिवराज गरजे- प्रियंका गांधी जी, जवाब तो देना होगा…? क्या आतंकी संगठन PFI की समर्थक है कांग्रेस

shivraj singh chauhan asked question to priyanka gandhi
shivraj singh chauhan asked question to priyanka gandhi

प्रियंका जवाब दें – कमल नाथ ने बैगा, भारिया, सहरिया जाति की बहनों को 1000 रुपये देना क्यों बंद किया था?

भोपाल। आतंकवादी संगठन पीएफआई पर एनआईए द्वारा की जा रही कार्रवाई का कांग्रेस विरोध कर रही है। क्या कांग्रेस आतंकी संगठन पीएफआई का समर्थन करती है? क्या प्रियंका गांधी, दिग्विजय सिंह के बयान का समर्थन करती हैं? यह सवाल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रियंका गांधी से पूछे हैं। गौरतलब है कि प्रियंका गांधी आज चुनावी रैली करने के लिए मध्य प्रदेश के मंडला पहुंची हैं।​ प्रियंका की रैली से पहले मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन पर सवालों की बौछार कर दी। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह द्वारा आतंकी संगठन PFI पर NIA की कार्यवाही पर सवाल खड़े करने के मुद्दे पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रियंका गांधी इस सवाल का जवाब दें कि क्या वे दिग्विजय सिंह के बयान का समर्थन करती हैं। सीएम शिवराज ने कहा कि आपकी पार्टी के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पीएफआई पर कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं। पीएफआई पर कार्रवाई होती है, तो दिग्विजय सिंह विरोध करते हैं। क्या यही कांग्रेस का स्टैंड है। सीएम ने कहा कि पीएफआई टेरर फंडिंग करती है। वह संगठन आतंकवादी गतिविधियों में लिप्त है, वह देश के दुश्मन है। ऐसे संगठन का समर्थन करना क्या दिखाता है? मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूछा कि आतंकवादियों को महिमा मंडित करना, सर्जिकल स्ट्राइक का विरोध करना, पीएफआई पर कार्रवाई का विरोध करने वाले बयान से क्या आप (प्रियंका) भी सहमत हैं? मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रियंका जी आज मध्य प्रदेश में आपको जवाब देना पड़ेगा क्या दिग्विजय सिंह के बयान से आप सहमत हैं या नहीं?


कांग्रेस सरकार ने आदिवासी बहनों को रुपये देना बंद कर दिया था : शिवराज


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रियंका जी आप मंडला आ रही है, आदिवासी जिला है, आप जवाब दे बैगा, भारिया, सहरिया जाति की पिछड़ी बहनों को मैं 1000 रुपये देता था, कमलनाथ ने, कांग्रेस सरकार ने वो क्यों बंद किये, आदिवासी बहनें जवाब मांग रही हैं?


झूठ की गारंटी देती है कांग्रेस : मुख्यमंत्री


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस ने मुंह में राम बगल में छुरी जैसा उदाहरण पेश किया है। सामने आदिवासी प्रेम और पीछे दी गई सुविधा को समाप्त करने का अपराध कांग्रेस ने किया है। प्रियंका जी जवाब तो देना होगा। क्या प्रियंका जी, पिछली बार की तरह मध्यप्रदेश में फिर झूठ की गारंटी देने आ रही हैं, जवाब तो देना होगा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here