कांंग्रेसी ताला लेकर चलते हैं जनकल्याणकारी योजनाओं पर डाल देते हैं ताला : Shivraj Singh Chauhan


कांग्रेस ने चुनाव को नकुल नाथ और जयवर्धन सिंह का ​भविष्य बना दिया, कमल नाथ किसी की नहीं सुन रहे

भोपाल। मैं नारियल लेके चलता हूं, क्योंकि मैं विकास और जनकल्याण करता हूं। कांग्रेसी और कमल नाथ (Kamalnath) ताला लेके योजनाओं पर ताला लगाने का काम करते हैं। कांग्रेसी ताला लेकर चलते हैं और सरकार में आने पर भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं पर ताला डाल देते हैं। कांग्रेस ने आहार अनुदान पर ताला डाला, संबल योजना पर ताला डाला, बच्चों की साइकिल पर ताला डाला, लैपटॉप की योजना पर ताला डाला, बुजुर्गों की तीर्थ दर्शन योजना पर ताला डाला। यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan ) शनिवार को मीडिया से चर्चा में एक सवाल के जवाब में कही। पत्रकारों ने उनसे सवाल किया कि कमल नाथ आरोप लगा रहे है कि आप नारियल लेके चलते हैं? इसके जवाब में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हां, मैं नारियल लेके चलता हूं, तो कमलनाथ ताला लेके चलते हैं। और वह सरकार आने पर जो मेरी योजनाएं, भारतीय जनता पार्टी की सरकार की योजनाएं हैं, उन योजनाओं को बंद करके ताला डाल देते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये कमल नाथ थे, सवा साल के लिए सरकार बनी तो बैगा, भारिया, सहरिया बहनों के आहार अनुदान पर ताला डाल दिया। आहार के लिए हमारी सरकार द्वारा दिये जा रहे एक हजार रुपया बंद कर दिया। ये मुख्यमंत्री बने तो संबल योजना पर ताला डाल दिया।

संबल तो गरीबों के कल्याण की योजना थी, लेकिन उस पर भी ताला डाल दिया। कांग्रेस की सरकार आई तो इन्होंने मेरे बच्चों की साइकिल की योजना बंद करके ताला डाल दिया। लैपटॉप योजना बंद करके उसपर ताला डाल दिया। इन्होंने तो कन्या विवाह करके बेटियों को पैसा नहीं दिया और उनके भविष्य पर भी ताला डाल दिया। बुजुर्गों के लिए तीर्थ दर्शन योजना बनाई वो योजना भी बंद करके, उस योजना पर भी ताला डाल दिया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं विकास और जनकल्याण करता हूं, इसलिए मैं नारियल लेके चलता हूं।

कांग्रेस ने चुनाव को नकुल नाथ, जयवर्धन सिंह का ​भविष्य बना दिया


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस ने इस चुनाव को नकुल नाथ और जयवर्धन सिंह के भविष्य का चुनाव बना दिया है। ऐसा लगता है कि मध्यप्रदेश में खड़गे जी ने कांग्रेस के टिकट बांटने की फ्रेंचाइजी कमलनाथ को दे दी है, जिसके बाद कमल नाथ जी किसी की नहीं सुन रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here