साधना ने हाथों से बनाया, शिवराज ने निवाला खिलाया, सीएम हाउस में कुछ इस तरह हुआ कन्याभोज

Kanhyabhoj in CM House Bhopal
Kanhyabhoj in CM House Bhopal

भोपाल। पूरे देश में आज महानवमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। सोमवार को नवरात्र पर्व का समापन हो रहा है। इस पावन मौके पर मुख्यमंत्री निवास (CM House Bhopal) में कन्या पूजन और भोज का आयोजन हुआ। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने सीएम हाउस में हर वर्ष की तरह इस बार भी कन्या पूजन किया। इस बार राजधानी भोपाल की छह विधानसभा सीटों के भाजपा प्रत्याशियों के साथ कन्या पूजन का आयोजन वृहद स्वरूप दिखाई दिया। मुख्यमंत्री निवास में 350 से अधिक कन्याएं शामिल हुई हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व उनकी पत्नी साधना सिंह (Sadhna Singh Chauhan) ने इन कन्याओं के पांव पखारते हुए उनका पूजन किया। कन्याओं का स्वागत-सत्कार के साथ उन्हें प्रेमपूर्वक भोजन कराया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनकी पत्नी साधना सिंह ने खुद कन्याओं को भोजन परोसा और उन्हें अपने हाथ से निवाले खिलाए। कन्या पूजन के कार्यक्रम में मंडलियों द्वारा भजनों की प्रस्तुति भी दी गई।

Kanyabhoj in CM House Bhopal

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here