Madhyapradesh Weather : मध्य प्रदेश में तेज होने वाली है ठंड, मौसम विभाग ने कही ये बड़ी बात

Weather Madhya Pradesh
Weather Madhya Pradesh

भोपाल। मध्य प्रदेश में ठंड तेज होने लगी है। करीब 5 जिलों का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वर्तमान में उत्तर भारतीय क्षेत्र में कोई भी मौसम प्रणाली सक्रिय न होने के कारण मौसम (Madhya Pradesh Weather) शुष्क बना हुआ है। पूर्वी मध्य प्रदेश के जिलों में के न्यूनतम तापमान में ज्यादा गिरावट देखने को मिली। बालाघाट के मलाजखंड में 14.1, उमरिया में 14.4, रीवा में 14.4, मंडला में 14.4 और छिंदवाड़ा में 14.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। हालांकि इन सभी शहरों के तापमान में सोमवार की तुलना में कोई बड़ी गिरावट नहीं रही। राजधानी भोपाल में 17, ग्वालियर में 16.6, इंदौर में 21.8, जबलपुर में 15.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड हुआ। प्रदेश के अधिकांश जिलों का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के नीचे ही रहा। अधिकतम तापमान की बात करें तो टीकमगढ़ और रतलाम में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। भोपाल में अधिकतम तापमान में गिरावट दिखाई दी। यहां मंगलवार को अधिकतम तापमान 31.9, ग्वालियर में 32.3, इंदौर में 31.6, जबलपुर में 30.2, छिंदवाड़ा में 30.1, नरसिंहपुर में 32 और उमरिया में 32 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग में अनुमान जताया है कि बुधवार से रात के तापमान में गिरावट आ सकती है। आने वाले चार-पांच दिनों तक कुछ इस तरह ही मौसम बना रहेगा। नवंबर महीने के पहले हफ्ते से तेज ठंड का दौर शुरू हो सकता है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पाकिस्तान के आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका के रूप में सक्रिय है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश में भी एक प्रति चक्रवात बना हुआ है। इस कारण तापमान में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने बुधवार को प्रदेश के सभी जिलों का मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान जताया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here