Israel-Hamas war, Day 20 LIVE updates : आतंकियों पर सर्जिकल स्ट्राइक, गाजा में घुसकर हमास आतंकियों को मारा

Isreal surgical strike on Gaza Patti Hamas
Isreal surgical strike on Gaza Patti Hamas

गाजा पट्टी। इजराइली सेना और ​फिलिस्तीन के हमारी आतंकियों का युद्ध को 20 दिन हो गए हैं। इस बीच, इजराइल ने गाजा पट्टी में बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक (surgical strike) करते हुए हमास के आतंकियों को मारा है। इजरायली सेना ने इस कार्रवाई का वीडियो भी जारी किया है। वीडियो में दिख रहा है कि इजरायली सैनिक बख्तरबंद वाहनों से गाजा सीमा में घुस रहे हैं और यहां टैंक से हमास के कई ठिकानों पर गोले दाग रहे हैं। इनमें एंटी टैंक मिसाइल लॉन्च पोस्ट भी शामिल थीं। आपको बता दें कि 7 अक्टूबर को हमास ने इजराइल में घुसकर वहां हमला को अंजाम दिया था। इसके बाद से इजरायली सेना ने गाजा को चारों तरफ से घेर रखा है। हालांकि, सेना को अभी ग्राउंड ऑपरेशन की अनुमति नहीं मिली है। ऐसे में इजरायली सेना ने हमास के खात्मे के लिए नई तरकीब इजाद की है। इजरायली ग्राउंड फोर्स ने उत्तरी गाजा पट्टी में घुसकर हमास के कई ठिकानों को तबाह किया है। इस सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम देने के बाद इजरायली सेना वापस अपनी सीमा में भी लौट आई।

इजरायली सेना रेडियो ने हमास से जारी युद्ध के बीच इसे सबसे बड़ी घुसपैठ बताया है। सेना ने इस कार्रवाई का वीडियो भी जारी किया है। इजरायल के हमले में कई तबाह इमारतें भी दिख रही हैं। हमले को अंजाम देने के बाद इजरायली टैंक वापस सुरक्षित लौट आए हैं। सेना ने कहा कि ये घुसपैठ लड़ाई के अगले चरण की तैयारी के लिए की गई थी। यह इजरायली सेना द्वारा हमास को नष्ट करने का संदेश था। हालांकि, हमास का इस पर अब तक कोई बयान सामने नहीं आया है। आपको बता दें कि फिलिस्तीन के संगठन हमास और इस्लामिक जिहाद ने 7 अक्टूबर को इजरायल पर भीषण हमला किया था। इस हमले में 1400 लोगों की मौत हुई है, जबकि 5000 से ज्यादा लोग घायल हैं। हमास और इस्लामिक जिहाद ने 220 नागरिकों को अभी भी बंधक बना रखा है। इन हमलों के जवाब में गाजा पट्टी में इजरायल की भीषण बमबारी जारी है. अब तक इजरायली हमलों में 6500 लोगों की मौत हो चुकी है; गाजा हेल्थ मिनिस्ट्री का दावा है कि इनमें से 2700 बच्चे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here