राजगढ़। मध्य प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में एक अलग अंदाज में दिखे। उन्होंने पार्टी से बगावत कर बीजेपी में शामिल हुए सिंधिया और विधायकों समेत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर तंज कसा। दिग्विजय ने कहा कि मेले में ढोर बिकते देखा था, लेकिन सिंधिया महाराज के परिवार जैसे लोग बिक जाएंगे यह उम्मीद नहीं थी। सभा में मंच से दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मामा कंस और शकुनी से तुलना की। खिलचीपुर से कांग्रेस प्रत्याशी प्रियव्रत सिंह के पक्ष में चुनावी सभा करने के लिए शनिवार रात साढ़े 8 बजे दिग्विजय सिंह खिलचीपुर पहुंचे। छापीहेड़ा नाके से कांग्रेस प्रत्याशी प्रियव्रत सिंह के साथ खुली गाड़ी में रोड शो किया समय से 4 घंटे देरी से पहुंचने के बावजूद उनके रोड शो में हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित लोगों की भीड़ दिग्विजय सिंह को देखने और सुनने के लिए मौजूद थी। दिग्विजय सिंह ने नगर के बस स्टैंड पर एक जन सभा को संबोधित किया। जहां दिग्विजय सिंह में कांग्रेस पार्टी से बगावत कर बीजेपी में शामिल हुए सिंधिया और विधायकों सहित शिवराज सिंह चौहान पर जोरदार हमला बोला। दिग्विजय सिंह ने सभा के मंच से कहा कि मेले में ढोर तो बिकते थे, लेकिन यहां उम्मीद नहीं थी कि विधायक भी बिक जाएंगे। लेकिन बिक गए, कभी उम्मीद नहीं थी कि सिंधिया महाराज के परिवार से भी लोग बिक जायेंगे।


