RSS के ‘शत प्रतिशत मतदान- राष्ट्रहित में मतदान’ अभियान से बढ़ा मतदान

Voting increased due to RSS's '100 percent voting - voting in national interest' campaign
Voting increased due to RSS's '100 percent voting - voting in national interest' campaign

भोपाल। मध्य प्रदेश में मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए ‘शत प्रतिशत मतदान-राष्ट्रहित में मतदान’ अभियान संचालित किया गया। इस अभियान के तहत विभिन्न समाजों को जोड़ा गया। इसी का असर रहा है कि प्रदेश में जो 76.22 फीसदी से अधिक मतदान हुआ है। मत प्रतिशत बढ़ाने में ‘शत प्रतिशत मतदान-राष्ट्रहित में मतदान’ का विशेष योगदान रहा है। यह बातें राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की बैठक में सामने आई। खास बात यह है कि ये बैठक राजधानी भोपाल में उस समय आयोजित हुई, जब हाल ही में प्रदेश में चुनाव हुए हैं। बैठक में कई स्वयंसेवक शामिल हुए। बैठक को सह प्रांत प्रचारक विमल गुप्ता ने चुनाव परिणामों को लेकर बात की। इस दौरान उन्होंने आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर भी रणनीति बनाई। इस बैठक में संघ के मध्यभारत प्रांत संघचालक अशोक पांडे, विभाग संघचालक डॉ. राजेश सेठी भी विशेष रूप से मौजूद थे। बैठक में भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा की मौजूदगी रही। आपको बता दें कि यह बैठक हर तीन महीने में होती है। विमल गुप्ता ने कहा कि मध्य प्रदेश में मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए ‘शत प्रतिशत मतदान-राष्ट्रहित में मतदान’ का अहम योगदान रहा है। बैठक में अयोध्या में रामलला की प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर मध्य प्रदेश की भूमिका को लेकर रणनीति बनाई गई। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि 22 जनवरी को हम फिर दीपावली मनाएंगे। बैठक में समाज के सभी वर्गों को जोड़ने को लेकर भी निर्णय लिया गया। संघ की योजना के अनुसार हर मोहल्ले के मंदिर में 22 जनवरी को आयोजन सुनिश्चित किया जाएगा। वहीं, घर-घर में दीपक लगाए जाएंगे। इस बैठक में मणिपुर के घटनाक्रम का जिक्र भी किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here