बर्थडे-किटी पार्टी मनाने के लिए बेस्ट जगह, यादगार हो जाएगा बर्थडे सेलिब्रेशन, कीमत भी कम

लखेश्वर यादव/जांजगीर चांपा: आज के समय में युवा हो, बड़े लड़के और या लड़कियां सभी वर्ग के लोग पार्टी करने का बहाना ढूंढते रहते हैं. वहीं, कोई प्राकृतिक पर्यावरण के बीच जंगलों में पार्टी करने का शौक रखा है, तो कोई होटल रेस्टोरेंट या क्लब में पार्टी करना चाहता है. अगर जांजगीर शहर में आपको भी होटल डिस्को क्लब में पार्टी करना चाहते है, तो जहांगीर लिंक रोड में स्थित द हाइड आउट नाम से डिस्को एंड क्लब है. जहां आप फुल मस्ती में फुल साउंड में गानों के साथ डांस और पार्टी कर सकते हैं.

द हाइड ऑउट डिस्को एंड क्लब के संचालक अमितेश राठौर ने बताया कि जांजगीर का यह पहला डिस्को क्लब और कैफे है. जिसको बडे़ शहरों के डिस्को एंड क्लब के तर्ज पर सजाया गया है. यहां पर डिस्को लाइट, आकर्षक वॉल पेंटिंग, सेल्फी प्वाइंट बनाया गया है. यहां आकर आप अपनी खुशी दोगुनी कर सकते हैं. यहां आप बर्थडे पार्टी, किटी पार्टी, फेयरवेल और गैदरिंग पार्टी कर सकते हैं. इस क्लब क्षमता लगभग 100-150 लोगों की है.

क्लब का इतना है चार्ज
द हाइड ऑउट डिस्को एंड क्लब के संचालक अमितेश राठौर ने बताया कि उनका क्लब जांजगीर जिला मुख्यालय के लिंक रोड के एंजल स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स में है, जो शहर के अंदर है. वहीं किराया के संबंध में बताया कि डिस्को एंड क्लब बुक करने के लिए एक घंटे का 1500 रुपए, दो घंटे का 2000 रुपए और तीन घंटे का 2500 रुपए है. साथ में ऑर्डर करने पर आप यहां से लंच, डिनर या फास्ट फूड का लुत्फ उठा सकते हैं, जिसका अलग से चार्ज लगता है. अगर आपको भी जांजगीर में किसी भी फंक्शन में पार्टी और मस्ती करना है, तो जांजगीर में द हाइड ऑउट डिस्को एंड क्लब बहुत ही अच्छी जगह है, जहां आप फूल एंजॉय कर सकते है.

Tags: Chhattisgarh news, Latest hindi news, Local18


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here