Monday, June 30, 2025
HomeBreaking Newsडॉ. मोहन यादव बने MP के नए CM, मुख्यमंत्री बनाने के पीछे...

डॉ. मोहन यादव बने MP के नए CM, मुख्यमंत्री बनाने के पीछे ये है वजह

भोपाल। मध्य प्रदेश को नया मुख्यमंत्री मिल गया है डॉक्टर मोहन यादव जल्द ही मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। भाजपा विधायक दल की बैठक में उन्हें विधायक दल का नेता के रूप में चुन लिया गया। डॉक्टर मोहन यादव का मुख्यमंत्री बना कई नेताओं और राजनीतिक विश्लेषकों को चौंका रहा है।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा यादव के नाम प्रस्ताव देने से पहले किसी को भी कानों कान अंदाजा नहीं था कि डॉक्टर मोहन यादव मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बनाए जा सकते हैं। ऐसा इसलिए भी लग रहा है क्योंकि मध्य प्रदेश में पहली बार 6 सांसदों में तीन केंद्रीय मंत्री और एक भाजपा के महासचिव भी चुनाव लड़े थे इनमें से केंद्रीय मंत्री पहलाद सिंह पटेल केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर सहित पांच सांसद चुनाव जीत गए महासचिव कैलाश विजयवर्गीय भी भारी मतों से चुनाव जीत का विधानसभा पहुंचे ऐसे में कयास लगाए जा रहे थे कि शिवराज सिंह चौहान की को अगर हटाया जाता है तो पहले श्री पटेल नरेंद्र सिंह तोमर कैलाश विजयवर्गी ज्योतिरादित्य सिंधिया में से किसी एक को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है लेकिन इन दिक्कतों को पीछे छोड़ते हुए डॉक्टर मोहन यादव ने मुख्यमंत्री पद की कुर्सी हासिल कर ली।
आखिर क्या वजह है कि डॉक्टर मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनने के लिए केंद्रीय नेतृत्व में अपनी सहमति जताई है।

संघ की पसंद

डॉ मोहन यादव ने भाजपा में शामिल होने से कई वर्ष पहले ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में एक स्वयंसेवक के रूप में काम करना शुरू कर दिया था इसके बाद भी युवा राजनीति करते हुए विधायक बने तीसरी बार के लिए विधायक बने हैं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने उनके नाम को ही प्रस्तावित किया।

ओबीसी वोटर को रिझाने की कोशिश

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी अन्य पिछड़ा वर्ग से आते हैं मध्य प्रदेश के करीब 52% जनसंख्या ओबीसी वर्ग का प्रतिनिधित्व करती है इसके अलावा उत्तर प्रदेश और बिहार में भी यादव समाज बहुत अधिक जनसंख्या में निवास करता है ऐसे में भाजपा ने डॉक्टर मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाकर उत्तर प्रदेश बिहार और मध्य प्रदेश तीनों राज्यों कि मतदाताओं को अपनी ओर खींचने की कोशिश की है।

संघ की बातों को मानने वाले नेता

डॉ मोहन यादव मालवा क्षेत्र से आते हैं उज्जैन की दक्षिण विधानसभा सीट से प्रतिनिधित्व करने वाले डॉक्टर मोहन यादव संघ की सॉफ्ट चेहरे का प्रतिनिधित्व करते हैं वर्तमान में भी उच्च शिक्षा मंत्री के पद पर भी विराजमान हैं।

बड़े नेताओं की टकराव को टालने की कोशिश

आपको बता दे कि इस समय मध्य प्रदेश विधानसभा में कई वरिष्ठ नेता हैं जो विधायक चुनकर आए हैं गोपाल भार्गव प्रहलाद पटेल नरेंद्र सिंह तोमर प्रीती पाठक राकेश सिंह नरेंद्र सिंह टॉम और जैसे कई नेता है जो की विधानसभा में चुनकर आए हैं ऐसे में अगर किसी एक नेता का चयन कर लिया ज्यादा तो बाकी वरिष्ठ नेता भी इस पर आपत्ति जाता सकते थे ऐसे में मोहन यादव का एकमात्र निर्वाचित चेहरा सामने आया जिसके माध्यम से भाजपा ने उन्हें मुख्यमंत्री बना दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RECENT COMMENTS

casino online slot depo 10k bonus new member slot bet 100 slot jepang
slot depo 10k slot gacor slot depo 10k slot bet 100