Arvind Kejriwal oath taking ceremony these arrangements have been made for security

नई दिल्ली:

रामलीला मैदान में दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में अरविंद केजरीवाल के शपथ ग्रहण समारोह के मद्देनजर रविवार को बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था होगी. केजरीवाल लगातार तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में आज शपथ लेने जा रहे हैं. अधिकारियों ने बताया कि समारोह सुबह 10 बजे से शुरू होने वाला है और सुबह आठ बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक इलाके में यातायात नियम लागू रहेंगे. उन्होंने बताया कि इस संबंध में दिल्ली पुलिस, सीआरपीएफ समेत अर्धसैनिक बलों के 2,000 से 3,000 कर्मी चाक-चौबंद सुरक्षा के लिए तैनात रहेंगे. निगरानी के लिए ड्रोन का भी इस्तेमाल किया जाएगा.

केजरीवाल ने पुराने दोस्तों से किया किनारा, अब ‘दिल्ली के निर्माता’ होंगे सहारा

पुलिस ने शुक्रवार को यातायात प्रतिबंध के संबंध में परामर्श जारी किया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रामलीला मैदान की ओर जाने वाली सभी सड़कें सीसीटीवी की निगरानी में हैं. मैदान के आस-पास और प्रवेश द्वारों पर ‘मेटल डिटेक्टर’ उपकरण लगाए गए हैं. यातायात परामर्श में कहा गया है कि रविवार को कारों को सिविक सेंटर और उसके पीछे पार्क करना होगा. वहीं बसों को माता सुंदरी मार्ग, पावर हाउस मार्ग, वेलोड्रोम मार्ग, राजघाट पार्किंग, शांति वन पार्किंग और जरूरत के अनुसार राजघाट तथा समता स्थल में पार्क किया जा सकता है.

अरविंद केजरीवाल के शपथ समारोह के लिए दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

परामर्श में कहा गया है कि ओबी वैन जवाहरलाल नेहरू मार्ग, रामलीला मैदान के सामने और पीछे, मैदान के द्वार संख्या दो और कमला मार्केट के आस-पास पार्क किए जाएंगे. राजघाट चौक, दिल्ली गेट चौक, गुरु नानक चौक सहित कई अन्य मार्गों पर वाणिज्यिक वाहनों को आने-जाने की अनुमति नहीं होगी. आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में कुल 70 सीटों में 62 सीटों पर जीत दर्ज की है.

देखें Video:अरविंद केजरीवाल के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here