मछली की पेटी में छिपाकर लाई गई थी मिलावटी पनीर खाद्य विभाग ने की कार्यवाही डेढ़ क्विंटल पनीर जब्त

रीवा के रेवांचल बस स्टैंड में खाद्य विभाग ने कार्यवाही करते हुए भारी मात्रा में संदिग्ध पनीर जप्त किया है। पनीर को मछली की पेटी में छुपा कर लाया गया था जिसकी सूचना मिलने पर खाद विभाग की टीम मौके पर पहुंची जहां से डेढ़ क्विंटल से अधिक संदिग्ध पनीर को जप्त किया गया है। जप्त की गई पनीर के साथ एक युवक को भी पकड़ा गया है।फिलहाल खाद्य विभाग द्वारा लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों पर कार्यवाही लगातार जारी है।

इन दिनों शादी विवाह का सीजन जारी है इस समय पनीर की मांग ज्यादा बढ़ जाती है जिसके चलते ज्यादा मुनाफा कमाने के चक्कर में दुकानदार लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करते हुए उन्हें मिलावटी सामान दे देते है।मिलावट खोरों पर अंकुश लगाने खाद्य विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है और इसी के चलते खाद्य विभाग की टीम ने काफी संख्या में।मिलावटी पनीर जब्त किया है। इस कार्यवाही के संबंध में खाद्य अधिकारी अमरीश दुबे ने बताया कि पनीर को मछली के कंटेनर में छुपा कर लाया गया था जिसमें से मछली की भी बदबू आ रही है जप्त किया गया पनीर पूरी तरह से संदिग्ध है जिसकी जांच की जा रही है। खाद्य अधिकारी का कहना है की शादी ब्याह के समय में इस तरह के व्यापारी बाहर से ऐसी पनीर मंगा कर खपत कर रहे हैं जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है जिसको लेकर खाद्य विभाग लगातार सतर्क है और इस तरह की कार्यवाहियां की जा रही है।बाइट: अमरीश दुबे, खाद्य अधिकारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here